फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   property delear found dead in home

अपने ही घर में मृत मिला प्रॉपर्टी डीलर

Sat, 21 May 2022 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
property delear found dead in home
बरेली। सुभाषनगर में कालीचरण मार्ग पर रहने वाले 53 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार पांडेय शुक्रवार को अपने ही घर में मृत पाए गए। उनके शव के आसपास खून पड़ा होने और सभी कमरों का सामान अस्तव्यस्त मिलने से हत्या और लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। कई सालों से वह अकेले अपने घर में रह रहे थे।
विज्ञापन

अरुण के घर में मृत पाए जाने की सूचना पड़ोसियों ने सुभाषनगर पुलिस को दी। अरुण का अपनी पत्नी सरिता से विवाद चल रहा था। करीब दस साल से सरिता अपने बेटे तन्मय के साथ नोएडा में रह रही हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अरुण के आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि आमतौर पर वे रोज अरुण को घर से आते-जाते देखते थे लेकिन बृहस्पतिवार से उन्हें नहीं देखा गया। इसी वजह से पड़ोस में रहने वाले लकी चौहान और अरुण के किराएदार शुक्रवार को अरुण को देखने उनके घर पहुंचे थे, जहां उन्हें मृत पड़े देखा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अरुण का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। आसपास फर्श पर खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने अनुमान लगाया कि अरुण की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी। सूचना देने के बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार और सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह भी पहुंचे और आसपास के लोगो सेे पूछताछ की। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अरुण की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो हत्या कर छोटे दरवाजे से गली में निकल गया हत्यारा
अगर हत्या हुई है तो हत्यारा अरुण का करीबी : पुलिस
अरुण के एक-दूसरे से सटे हुए दो मकान हैं। जिस मकान में वह रह रहे थे, उसके पीछे दूसरे मकान में उन्होंने किराएदार रखे हुए थे। उनके पड़ोसी लकी चौहान के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को अरुण की स्कूटी घर में नहीं खड़ी थी लेकिन शुक्रवार को वे लोग अरुण को देखने पहुंचे तो स्कूटी को खड़ा पाया। इसके अलावा अरुण के घर का एक छोटा दरवाजा बराबर वाली गली में खुलता है। उसमें कभी ताला नहीं लगता था लेकिन बृहस्पतिवार को उस पर भी ताला लगा हुआ था। कहीं चाबी भी नहीं मिली। इस घटनाक्रम की वजह से आशंका है कि कोई घर से निकलते वक्त दरवाजे पर ताला लगा गया। पुलिस भी हत्या और लूटपाट की घटना से इनकार नहीं कर रही है। कमरों में बक्से खुले पड़े होने और तमाम सामान फैला हुआ मिलने से पुलिस कयास लगा रही है कि अगर अरुण की हत्या हुई है तो हत्यारा उनका कोई बेहद करीब रहा होगा। उसे अरुण और उनके घर के बारे में पूरी जानकारी भी रही होगी।
दूसरे संप्रदाय की युवती आती-जाती थी घर में
पड़ोसियों की नजर में अरुण मिलनसार व्यक्तित्व के आदमी नहीं थे। पड़ोस के ही उनके एक बुजुर्ग रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि उनकी अरुण से बनती नहीं थी। दस सालों से वह उनके घर भी नहीं गए। मोहल्ले के कई लोग उनकी हरकतों से परेशान थे। पड़ोसियों ने बताया कि अरुण के एक गैर संप्रदाय की युवती के साथ संबंध थे जो लगभग रोज उनके घर आती थी। हालांकि बृहस्पतिवार से उसे भी नहीं देखा गया है। पूछताछ और छानबीन के बाद पुलिस ने अरुण की मौत की सूचना नोएडा में रह रही उनकी पत्नी सरिता को दी जिसके बाद वह बेटे तन्मय के साथ बरेली रवाना हो गईं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि पत्नी-बेटे के आने के बाद कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

अरुण को अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके परिवार के बरेली आने के बाद उनकी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed