फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property dealer Guddu arrested for dealing with Saddam's account

Bareilly News: सद्दाम के खाते से लेनदेन में फंसा प्राॅपर्टी डीलर गुड्डू गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Property dealer Guddu arrested for dealing with Saddam's account
बरेली। सद्दाम के बैंक खाते से लेनदेन की पुष्टि होने पर एसआईटी ने इज्जतनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही बारादरी थाने से लल्ला गद्दी के दो गुर्गे जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


एसआईटी अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी से जुड़ाव वाले लोगों की धरपकड़ कर रही है। सद्दाम से जुड़ाव के मामले में परतापुर जीवन सहाय निवासी फरहद उर्फ गुड्डू को नरियावल तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सद्दाम के खाते से फरहद के खाते में कई बार रुपयों का लेनदेन हुआ था। फरहद ने अशरफ से जेल में मुलाकात भी की थी और प्रयागराज से आने वाले लोगों के संपर्क में भी था। वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है और मुकदमे में नाम आने के बाद भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


इधर, अशरफ और उसके साले सद्दाम से लिंक जुड़ने के बाद लल्ला गद्दी के गुर्गों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 12 मार्च को बारादरी थाने में लल्ला गद्दी और उसके दो साथियों पर जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें लल्ला के दो साथियों हजियापुर निवासी यामीन और सकलैन नगर के इरफान को एसआईटी प्रभारी के निर्देशन में बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें जेल भेजा गया है। इन पर आरोप है कि एक व्यक्ति को उसके प्लॉट पर निर्माण नहीं करने दे रहे थे और अतीक व अशरफ के करीबी होने के नाम पर लोगों को धमकाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सद्दाम और लल्ला की गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं। उनके करीबियों की भी धरपकड़ की जा रही है। फरहद का नाम रिपोर्ट में नहीं था, पर जांच में सद्दाम से धन के लेनदेन की पुष्टि होने पर उसे आरोपी बनाया गया। ऐसे कई और लोग चिह्नित किए गए हैं। - आशीष प्रताप सिंह, एसआईटी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed