Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Promote the Self-reliant India campaign by purchasing indigenous goods

Bareilly News: स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को दें बढ़ावा

Wed, 29 Oct 2025 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Promote the Self-reliant India campaign by purchasing indigenous goods
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी भूपेंद्र चौधरी ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने युवाओं से कहा कि विदेशी सामानों की उपयोगिता बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए हमें स्वदेशी की तरफ बढ़ना होगा। हमें देश में बनीं वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा। हमारे हाथों में देश के साथ विदेशी बाजार को नियंत्रित करने की ताकत है।
विज्ञापन

सभी भारतीय स्वदेशी आंदोलन आजादी से पहले भी चला चुके हैं। उन्होंने बताया आत्मनिर्भर भारत अभियान दो माह तक चलाया जाएगा। इसमें सभी युवाओं को एकजुट होना है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय में माना जाता था कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में बाधा है, लेकिन वर्तमान में उत्तर प्रदेश निवेश का उत्तम ठिकाना और देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वदेशी भारत के तहत डिजिटल इंडिया, लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य व कुंवर महाराज सिंह सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। संवाद

--
योग वाटिका में लगाया चंदन का पौधा

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कुलपति के आवास के पास योग वाटिका में चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधे लगाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed