{"_id":"648a213395498ea4a9089966","slug":"promising-students-of-rural-areas-shine-in-neet-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-37-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीट में चमके ग्रामीण क्षेत्र के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीट में चमके ग्रामीण क्षेत्र के होनहार
Thu, 15 Jun 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/ हाफिजगंज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराई गई राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम में मंगलवार देर रात जारी किए गए। ग्रामीण क्षेत्र के कई होनहारों ने मेरिट में अच्छा स्थान हासिल किया।
डॉक्टरों की नर्सरी के नाम से प्रसिद्ध नवाबगंज ने इस बार भी जलवा कायम रखा है। क्षेत्र के 24 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाफिजगंज गांव के पूर्व प्रधान हाजी मुख्तियार अहमद अंसारी के पुत्र शमी अहमद ने नीट की प्रवेश परीक्षा में 633 अंक पाए हैं। मुबससरा सईद, रेहान सिद्दीकी, राजमिस्त्री शमशेर अहमद के पुत्र मोहम्मद आशिक, हरदुआ गांव में किराने की दुकान चलाने वाले रईस अहमद के पुत्र मो. फुरकान और इसी गांव के सावन गंगवार ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कचनरा के शिवम गंगवार और इनायतपुर के वीरेंद्र कुमार के पुत्र अमित गंगवार ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। हाफिजगंज के रहने वाले ओमप्रकाश डीसीएम चलाते हैं। उनके बेटे सुमित सागर ने 498 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। शीशगढ़ के रहने वाले मोहित सिंह ने 630 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता प्रेमपाल सिंह परचून की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
-- -
मजदूर के बेटे ने हासिल किए 627 अंक
भोजीपुरा। पीपलसाना चौधरी गांव के रहने वाले फईम ने नीट की परीक्षा मे 720 में से 627 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता शमशाद हुसैन मजदूरी करते हैं। मजदूर के बेटे का नीट उत्तीर्ण करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फईम ने बताया कि उनके पिता मजदूरी के रुपये से फीस जमा करते थे। पिता की मेहनत को देखकर उसने लक्ष्य बनाकर मेहनत से पढ़ाई की और नतीजा बेहतर आया। फईम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता को दिया है। संवाद