फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prohibited animal slaughtered and cooked at home; cow vigilantes create a ruckus.

Bareilly News: घर में प्रतिबंधित पशु काटकर पकाया, गोरक्षकों ने किया हंगामा

Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prohibited animal slaughtered and cooked at home; cow vigilantes create a ruckus.
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी इलाके के एक घर में प्रतिबंधित पशु काट दिया गया। इसी घर में मांस पकाने की सूचना पर गोरक्षकों ने घर घेरकर हंगामा किया। पुलिस ने दबिश देकर एक तस्कर को घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे को रात में मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर परतापुर चौधरी के घर में पशु कटान का आरोप लगाया। आरोप है कि अवशेषों को घर के पीछे खाली प्लॉट में फेंक दिया गया था। वहां से कुत्ते उन्हें खींचकर आबादी की ओर ले आए। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कलीमुद्दीन के घर में दबिश दी तो प्रतिबंधित पशु के अवशेष और एक कड़ाही में मांस पकता मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मौके से मिले अवशेषों की जांच कराई। जांच में मांस प्रतिबंधित पशु का होने की पुष्टि हुई। इसे फॉरेंसिक प्रयोगशाला भी भेज दिया। पुलिस ने मोहम्मद खां नाम के तस्कर को हिरासत में ले लिया। मौके से मोहम्मद खां का बहनोई मकान मालिक अकीलुद्दीन व उसकी पत्नी हसीना भाग गए। हसीना का रिश्तेदार बदायूं के सहसवान का रहने वाला आलम उर्फ अकबर भी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में की घेराबंदी
एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू फायर करते हुए भाग निकला। गोली कांस्टेबल रोहताश के दाहिने हाथ को छूकर निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो अकीलुद्दीन के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पत्नी और आलम की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed