{"_id":"65874091e7f39899070d806f","slug":"progressive-farmers-got-respect-bareilly-news-c-4-bly1036-311223-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिलवा स्थित कृषि फार्म में किसान दिवस के मौके पर शनिवार को 200 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। अधिकारी और विधायक भी पहुंचे लेकिन पूरे कार्यक्रम में नहीं रुके। किसानों ने आपत्ति की तो कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बरेली दौरे का हवाला देते हुए उन्हें सफाई दी।
डीएम ने सिधौली के हरपाल सिंह, फतेहगंज के सुधीर बालियान, संग्रामपुर के सुशील कुमार व लखनपुर के रामाधार को खेती नए प्रयोगों के लिए सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल मुख्य अतिथि रहीं। डीएम रविंद्र कुमार ने अध्यक्षता करते किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। गोवंश के संरक्षण पर जोर दिया। गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान 26 दिसंबर तक कराए जाने का भरोसा दिया। उप निदेशक कृषि प्रसार अभिनंदन सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि मेला व प्रदर्शनी में उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों के स्टॉल लगाए गए।