फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Profit from stolen parts, engines being used in crime

Bareilly News: चोरी के पुर्जों से मुनाफा, अपराध में इस्तेमाल हो रहे इंजन

Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Profit from stolen parts, engines being used in crime
बरेली। जिले में बेहिसाब वाहन चोरी हो रहे हैं। इनके पुर्जों से आपराधिक छवि के कबाड़ियों और वाहन मिस्त्रियों को मोटा मुनाफा होने की वजह से ऐसा हो रहा है। अब एसएसपी ने मामले में निगरानी बढ़ाने का निर्देश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

चोरी के वाहनों के पुर्जे मैकेनिक और कबाड़ी बेहद सस्ते दाम पर खरीद लेते हैं। कई बार चोरी के इंजन लगे वाहन अपराध में भी इस्तेमाल करते हैं। चोरी की कारों के इंजनों को तस्कर 25 हजार रुपये तक और बाइक के इंजन पांच हजार तक में खरीद लेते है। इन इंजनों को लगाकर वाहनों से तस्करी करते हैं, जिस कारण मुकदमे में जब्त होने पर भी सही वाहन की पहचान नही हो पाती।
विज्ञापन

वहीं, जिन लोगों के वाहनों के इंजन सीज हो जाते हैं, वह भी इंजन खरीद लेते हैं। क्योंकि नए इंजन रिपेयर कराने में काफी खर्चा आता है, जबकि चोरी के दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल सामान ढोने वाले रिक्शाें में भी किया जा रहा है। चोरी के वाहन से वाहन चोर, कबाड़ी और कार मैकेनिक सब मिलकर लाभ कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलफाम और सलीम के घर दबिश में खाली हाथ पुलिस

इज्जतनगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों चोरी के पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने परतापुर चौधरी के कैफ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गैराज से तीन चोरी के इंजन बरामद किए थे। इज्जतनगर थाने में कैफ, गुलफाम और समीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गुलफाम और समीर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कटघर निवासी गुलफाम और बहेड़ी निवासी समीर के घर दबिश दी, लेकिन दोनों फरार चल रहे हैं।

गुलफाम गिरोह के दूसरे सदस्य भी रडार पर

गुलफाम के गिरोह के दूसरे सदस्य भी रडार पर आ गए हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि शहर के कई शातिर चोरी के वाहनों को काटने और पुर्जे बेचने का काम कर रहे हैं। बहेडी़, सीबीगंज और फरीदपुर में बड़ी संख्या में वाहनों को काटा जाता, इसलिए शहर के कबाड़ी इन जगहों से चोरी के पुर्जे लाकर तस्करों को महंगे दामों में बेचते हैं। गुलफाम किला पुल के नीचे दुकान खोलकर पुर्जे बेचता था। गुलफाम का एक भाई हिंद सिनेमा के पीछे पुराने पुर्जे बेचता है। चार्जशीट के बाद इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो सकती है।


वर्जन
वाहनों को बिना ठोस वजह के काटने वाले कबाड़ियों और वर्कशॉप वालों पर नजर रखी जा रही है। संबंधित लोगों को वाहनों के काटने का रिकॉर्ड रखना होगा। चोरी के वाहनों को खरीदने व अवैध गोदामों बनाकर छिपाने वालों की भी पुलिस तलाश कर रही है। इज्जतनगर में कार्रवाई के बाद सूचनाएं मिली हैं, बहेड़ी आदि इलाकों में भी कार्रवाई होगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed