{"_id":"6aef7da6f4789e8b350aa3af","slug":"products-worth-5234-lakh-were-sold-at-the-matikala-mela-pottery-and-crafts-fair-bareilly-news-c-4-bly1015-1003866-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माटीकला मेले में 52.34 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माटीकला मेले में 52.34 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री
Sun, 08 Nov 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मिट्टी से बने उत्पादों की कला और हुनर को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का शनिवार को समापन हो गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एक से सात नवंबर तक आयोजित मेले में मिट्टी के बर्तनों और विभिन्न माटीकला उत्पादों की बिक्री हुई।
इन सात दिनों में करीब 52.34 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए माटीकला उद्यमियों और शिल्पकारों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। लोगों ने मिट्टी से बने पारंपरिक और आकर्षक उत्पादों की खरीदारी में रुचि दिखाई।
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित मेले का समापन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने किया। इस दौरान जनपद स्तर पर माटीकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन इकाइयों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मानित होने वालों में भोजीपुरा के ग्राम मेमर निवासी पूरन लाल, प्रदीप कुमार और रामपुर के शाहबाद निवासी बृजपाल शामिल रहे।