{"_id":"641a1dce773b38e497065fc4","slug":"procession-taken-out-for-restoration-of-old-pension-bareilly-news-c-4-1-102401-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस
Wed, 22 Mar 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ज्वाइंट फोरम केंद्र राज्य कर्मचारी पेंशन बहाली मंच ने मंगलवार को जुलूस निकालने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग और सार्वजनिक उपकेंद्रों के निजीकरण का विरोध किया गया है। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन और एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी भी जुलूस में शामिल हुए।
ज्वाइंटर फोरम संयोजक और एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में जुलूस आयकर कार्यालय से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रधानमंत्री के नाम दिए गए आठ सूत्री ज्ञापन में नए श्रम कानूनों को लेकर लाए गए अध्यादेश को निरस्त करने, केंद्र और राज्य के अधीन स्थाई पदों पर अस्थाई नियुक्तियां न करने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में नरमू के शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, सचिव राजेश दुबे समेत रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मलिक, मुकेश चौहान, सुशील अरोड़ा, पंकज सक्सेना, आरबी सिंह, अजय वर्मा, मोहम्मद जावेद, जितेंद्र कुमार, विवेक चौबे आदि रहे। मंगलवार का विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाली मंच के केंद्रीय संयोजक शिव गोपाल मिश्रा के निर्देशों पर किया गया।