फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Problem of tripping persists even after distribution of load

Bareilly News: लोड बांटने के बाद भी बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या बरकरार

Fri, 26 Jul 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Problem of tripping persists even after distribution of load
बरेली। शहर के कई इलाकों में लोड बांटने और फीडर बदलने के बाद भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या दूर नहीं हो रही। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर तीन के इलाकों को फीडर नंबर पांच से जोड़ने के बाद वहां समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

किला, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, कुतुबखाना और हरुनगला उपकेंद्रों के इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण कटौती और ट्रिपिंग की समस्या है। हरुनगला उपकेंद्र की पवन विहार और रामगंगानगर कॉलोनियों में आपूर्ति सुचारु करने के लिए लक्ष्य फीडर बनाया गया। सुभाषनगर उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग कम करने के लिए यहां के कई इलाकों को मढ़ीनाथ और सराय तल्फी उपकेंद्रों से जोड़ दिया गया। किला उपकेंद्र के शास्त्रीनगर में आपूर्ति में सुधार के लिए शास्त्रीनगर फीडर को इज्जतनगर से जोड़ा गया है। सिविल लाइंस तृतीय और शाहदाना उपकेंद्रों के फीडरों में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

इन तमाम कोशिशों के बाद भी इन इलाकों में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच पर रोजाना चार-छह घंटे तक कटौती की जा रही है। यहां ट्रिपिंग भी होती रहती है। सुभाषनगर और हरुनगला का भी यही हाल है। महानगर उपकेंद्र के फीडरों का लोड भी विभाजित किया गया था, लेकिन यहां भी समस्या हो रही है। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ का कहना है कि बारिश के मौसम में लोकल फॉल्ट बढ़ जाते हैं। शहर में पहले के मुकाबले बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed