फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private worker made to climb pole; condition critical after electric shock.

Bareilly News: प्राइवेट कर्मी को खंभे पर चढ़ाया, करंट लगने से हालत गंभीर

Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Private worker made to climb pole; condition critical after electric shock.
नगर पालिका बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव पास- फोटो बोर्ड की बैठक का। फोट
भुता। बंजरिया निवासी प्राइवेट कर्मचारी प्रमोद कुमार करंट लगने से झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। गांव वालों के मुताबिक, संविदा लाइनमैन ने प्रमोद को खंभे पर चढ़ाया था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रमोद भुता उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा लाइनमैन के साथ सहयोगी के तौर पर काम करते थे। पड़ौली फीडर पर लाइन में गड़बड़ी थी। इसे ही सही कराने के लिए बृहस्पतिवार को आरोपी कर्मचारी उन्हें बुलाकर ले गया।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि यहां घरेलू के साथ ही ट्यूबवेल की भी लाइन है। एक लाइन पर तो शटडाउन ले लिया गया, दूसरी पर नहीं लिया गया। काम करने के दौरान इसकी जानकारी भी नहीं हुई। संविदा लाइनमैन के कहने पर खंभे पर चढ़ते ही प्रमोद करंट की चपेट में आ गए। वह खंभे से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने भर्ती करके उनका उपचार शुरू किया है। परिजनों के मुताबिक, प्रमोद के सगे भाई सुनील कुमार भी विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत थे। करीब एक वर्ष पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है।
घटना के बाद भुता उपकेंद्र के अवर अभियंता गोविंद चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी लाइनमैन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह खुद ही मरम्मत से संबंधित काम करेंगे। उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी दिए गए हैं। प्राइवेट कर्मी को खंभे पर क्यों चढ़ाया गया, इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने इसकी सूचना उपखंड अधिकारी को दे दी थी।

वर्जन :

मामला संज्ञान में नहीं था। आपसे ही जानकारी मिली है। प्राइवेट लाइनमैन को क्यों खंभे पर चढ़ाया गया? फॉल्ट की मरम्मत के दौरान शटडाउन क्यों नहीं लिया गया? इन सब बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed