फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private hospital is hiding information of dengue patients!

तो निजी अस्पताल छिपा रहे हैं डेंगू मरीजों की सूचना!

Sun, 19 Nov 2017 02:21 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 19 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अब भी डेंगू के मरीजों का मिलना कम नहीं हुआ है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। एक हफ्ता पहले विभाग की ओर से शहर के सभी निजी चिकित्सकों को पत्र भेजकर डेंगू के मरीजों की जानकारी मांगी गई थी। किसी भी अस्पताल ने पत्र का जवाब नहीं दिया है, जबकि बृहस्पतिवार रात को एक किशोरी की मौत डेंगू से होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उस निजी अस्पताल में हंगामा भी हुआ। 
नवंबर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के बाद भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी चिकित्सालयाें को पत्र जारी कर पूछा कि पिछले दो महीनों में कितने मरीज डेंगू के आए लेकिन किसी भी निजी अस्पताल ने जानकारी नहीं दी। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार सिर्फ एलाइजा टेस्ट ही डेंगू के लिए मान्य है। अगर कार्ड टेस्ट पॉजीटिव आता है तो अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। विभाग मरीज की एलाइजा जांच कराएगा। 
विज्ञापन


डेंगू पर दिया जाएगा प्रशिक्षण 
जिला मलेरिया अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि डेंगू से संबंधित जानकारी और इससे निपटने के लिए 21 नवंबर को शहर के अलावा ग्रामीण पीएचसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। शहर में इज्जतनगर, सीबीगंज, पुराना शहर, जगतपुर और सुभाषनगर अर्बन हेल्थ सेंटर पर डॉक्टर जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू से मौत पर भेजेंगे नोटिस 
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि राजेंद्रनगर स्थित जिस आरोग्य धाम अस्पताल में डेंगू से मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया था उसकी सूचना भी अब तक नहीं भेजी गई है। सोमवार को इन्हें नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed