फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private firm will operate ABC center, 150 dogs can be kept

Bareilly News: निजी फर्म करेगी एबीसी सेंटर का संचालन, रखे जा सकेंगे 150 कुत्ते

Wed, 18 Jun 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Private firm will operate ABC center, 150 dogs can be kept
कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण की तैयारी में नगर निगम
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का संचालन निजी फर्म करेगी। यहां 150 कुत्ते रखे जा सकेंगे। संचालन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) का प्रारूप तय हो चुका है। इसी के आधार पर फर्म का चयन होगा। चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

परसाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने एबीसी सेंटर का निर्माण कराया गया है। एक अप्रैल को मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण कराया गया था, लेकिन आरएफपी तय न होने से संचालन अटका था। नगर आयुक्त ने शासन से बात कर आरएफपी तैयार कराया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि अयोध्या और लखनऊ की तर्ज पर ऐसी निजी फर्म को एबीसी सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो इस तरह के सेंटर का संचालन पहले से कर रही हो। पहली बार में तीन साल की जिम्मेदारी मिलेगी। अगर कार्य संतोषजनक रहा तो दो साल की समय सीमा बढ़ाई जा सकेगी। सेंटर के संचालन से शहर में कुत्तों की संख्या पर लगाम लगाई जा सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed