फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private doctors strike today, will not provide treatment

Bareilly News: निजी डॉक्टरों की आज हड़ताल, नहीं करेंगे इलाज

Sat, 17 Aug 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Private doctors strike today, will not provide treatment
बरेली। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से आहत हुए निजी चिकित्सक आज कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी खुली रहेंगी। यह निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संबद्ध सभी निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने लिया है।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल रहेगी। हालांकि, जनहित को देखते हुए अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उन्हें जरूर देखा जाएगा। इस हड़ताल के संबंध में शुक्रवार दिनभर डाॅक्टरों की बैठक जारी रही। आईएमए भवन में प्रेसवार्ता में आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि घटना के दोषियों को अभी तक कोई कड़ी सजा नहीं मिली।
विज्ञापन

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने के बाद भी कड़ाई से पालन नहीं हो रहा। बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में रुहेलखंड मेडिकल काॅलेज, एसआरएमएस, राजश्री मेडिकल काॅलेज का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकता है सरकारी अस्पताल पर दबाव
आईएमए के आंकलन के अनुसार रोजाना 20 से 22 हजार मरीज निजी अस्पताल की ओपीडी में आते हैं। वहीं, जिला अस्पताल ओपीडी में करीब दो हजार नए और पुराने मरीज आते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल का रुख निजी अस्पताल के मरीजों ने किया तो वहां व्यवस्था गड़बड़ा सकती हैं। ओपीडी में मौजूदा समय में चार फिजिशियन, छह अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इनकी रोजाना की ओपीडी 150 से 200 मरीजों की है।


रैली निकालकर देंगे धरना, सौंपेंगे ज्ञापन
डॉ. गोयल के मुताबिक सुबह 10 बजे आईएमए परिसर में चिकित्सक एकजुट होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे। यहां धरने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। बताया कि जो चिकित्सक आईएमए से नहीं जुड़े, उन्हें भी अस्पताल में ओपीडी संचालन न करने को लेकर समझाएंगे। प्रेसवार्ता में सचिव डॉ. गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अनूप आर्य मौजूद रहे।


सरकारी अस्पताल में हड़ताल को लेकर अलर्ट
बरेली। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने अलर्ट जारी कर निजी डॉक्टराें की हड़ताल के मद्देनजर और अधिक मुस्तैद रहने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक किसी भी चिकित्सक को शनिवार के लिए छुट्टी नहीं दी गई। अस्पताल में 325 बेड हैं जिनमें करीब 250 बेड अभी भरे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed