फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prisoner Harpal, who escaped from Central Jail, arrested in encounter

Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 15 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Prisoner Harpal, who escaped from Central Jail, arrested in encounter
बरेली। सेंट्रल जेल से फरार 25 हजार के इनामी कैदी हरपाल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इज्जतनगर क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसका रिश्ते का भांजा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

10 अक्तूबर की शाम सेंट्रल जेल के बाहरी हिस्से में बने फार्म हाउस में ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहा कैदी हरपाल सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी समेत चार जेल कर्मियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक बंदी रक्षक को निलंबित भी किया गया था। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सोमवार रात नौ बजे पुलिस ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित अदलखिया के जंगल से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया। पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर हरपाल को घेरा गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मौके से रमेंद्र पाल फरार हो गया। रमेंद्र बदायूं जिले के दातागंज थाने के हाफिजगंज गांव का मूल निवासी है। वह काफी समय से ग्रास मंडी नकटिया में रह रहा है। रिश्ते में वह हरपाल का भांजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरपाल की पत्नी नगीना देवी अपने चार बच्चों के साथ नकटिया में रह रही थी, जो घटना के बाद से फरार थी। पुलिस को संदेह था कि उसे हरपाल के बारे में जानकारी है। उसकी निगरानी से ही हरपाल की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

पत्नी ने जताया था एनकाउंटर का अंदेशा
अपनी वकील शशिबाला व रीना हनीफ के साथ कैदी हरपाल की पत्नी नगीना देवी सोमवार दोपहर दिनभर भटकती रही। उसने डीएम कार्यालय में पत्र देकर पति को घर से उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हए एनकाउंटर का अंदेशा जताया। नगीना ने बताया कि उसका पति जेल से भागकर कुछ दिन लापता रहा। रविवार को ही वह नकटिया के ग्रास मंडी स्थित नए घर पर आया था। पुलिस और एसओजी उसे तलाशती हुई आई और उसके बेटे को डांटकर पति के बारे में पूछ लिया। फिर उसके पति को पकड़कर ले गई।
नया शिगूफा : जेल से भागा नहीं, बताकर आया था
नगीना ने बताया कि पति का एक साथी कुछ दिन पहले पेरोल पर छूटा था। पति को भी जेल कर्मियों से बातचीत में ये लगा कि उसे पेरोल पर छोड़ा जा सकता है। इसके लिए पति ने लिखापढ़ी भी की थी। बताया कि उसके पति का स्वास्थ्य खराब था। फार्म पर काम करने के दौरान पति ने जेल कर्मियों को स्वास्थ्य के बारे में बताया और वहां से चुपचाप चला आया। उसे लगा कि कुछ दिन बाद लौटकर जेल चला जाएगा पर पति को बाद में पता लगा कि उसे फरार दिखाकर रिपोर्ट लिखवा दी गई है।



फरार कैदी की तलाश में पुलिस व एसओजी की टीमें लगी थीं। उसे पकड़ा तो वह फायरिंग कर भागने लगा। उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक मददगार मौके से फरार हो गया। आरोप के बारे में जानकारी नहीं है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed