{"_id":"68f826593906631d7609e758","slug":"prisoner-dies-in-district-jail-viscera-preserved-after-signs-of-poisoning-bareilly-news-c-4-vns1074-750650-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला जेल में कैदी की मौत, जहर के संकेत पर बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला जेल में कैदी की मौत, जहर के संकेत पर बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
बरेली। जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मौत पर सवाल उठाकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय प्रताप सिंह हत्या के मामले में कैद की सजा काट रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रताप सिंह पूरी तरह स्वस्थ था, उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही व साजिश का आरोप लगाकर हंगामा किया। थाना कोतवाली से पुलिस पहुंची और इन लोगों को समझाया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम में मौत की सही वजह नहीं पता चल सकी। हालांकि पेट की जांच से विषाक्त पदार्थ जैसे संकेत मिले तो बिसरा सुरक्षित कर दिया गया। ब्यूरो