फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prime Minister handed over certificates to businessmen on getting GI tag

Bareilly News: प्रधानमंत्री ने जीआई टैग हासिल करने पर कारोबारियों को सौंपा प्रमाणपत्र

Sat, 12 Apr 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister handed over certificates to businessmen on getting GI tag
बरेली। वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बरेली के चार और पीलीभीत के एक कारोबारी को जीआई टैग हासिल करने पर प्रमाणपत्र से नवाजा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार का भरपूर सहयोग मिलने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग विकास यादव के मुताबिक बरेली से मॉडर्न ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नत्थू हुसैन ने बांस-बेत फर्नीचर के लिए, शिल्प गाथा फाउंडेशन की छिदू देवी ने थारू एंब्रॉयडरी, एनआरआई वेलफेयर सोसायटी के फारूक ने जरी जरदोजी, उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल ने टेराकोटा उत्पाद के लिए आवेदन किया था। जिन्हें बीते दिनों जीआई टैग मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत से पीलीभीत बांसुरी कला संवर्धन एवं शिल्पी कल्याण समिति के रईस अहमद को बांसुरी उत्पाद के लिए जीआई टैग मिला था। सभी कारोबारियों को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा पर लगेगा अंकुश, बनेगी अपनी पहचान
उपायुक्त विकास के मुताबिक, जीआई टैग मिलने से उत्पादों की पहचान देश-दुनिया में होगी। इन उत्पादों को किसी दूसरे शहर या देश में बरेली के नाम के साथ जोड़कर बिक्री नहीं कर सकेंगे। लिहाजा, फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगेगा। ग्राहकों को अदा की गई कीमत में जीआई टैग में दर्ज गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सकेगा। कारोबार में भी वृद्धि के साथ कारीगरों की आमदनी भी बढ़ने की उम्मीद है।


क्या है जीआई टैग
जियोग्राफिकल इंडीकेशन (जीआई) टैग एक संकेतक है, जिसका उपयोग एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के विशेष विशेषता वाले उत्पाद को पहचान देना है। एक बार जीआई टैग मिलने पर अन्य कोई निर्माता उत्पादों के विपणन के लिए इनके नाम का दुरुपयोग नहीं कर सकता। अनाधिकृत प्रयोग रोकर, उत्पाद की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात समेत कानून का पूरा संरक्षण मिलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed