फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pressure of marriage made by conversion, porn video viral

धर्म परिवर्तन कर बनाया निकाह का दबाव, अश्लील वीडियो की वायरल

Wed, 09 Sep 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pressure of marriage made by conversion, porn video viral
demo photo - फोटो : Social media

थाना फतेहगंज पश्चिमी का मामला, ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने और दुष्कर्म का भी आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बरेली। बहन की मदद से आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि किशोरी को ब्लैकमेल कर दुुष्कर्म किया और रुपये वसूलकर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने का दबाव भी बनाया गया। इस मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देर रात आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना फतेहगंज पश्चिमी में दी तहरीर में किशोरी की मां ने कहा है कि उनकी बेटी 11वीं की छात्रा है। किशोरी की सहेली शहला ने उसे अपने भाई शहजिल अंसारी से मिलवाया और दोनों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इस दौरान शहला ने किशोरी के साथ अपने भाई द्वारा की गई अश्लील हरकतों का वीडियो बना लिया। अब आरोपी उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उनका आरोप है कि किशोरी को ब्लैकमेल कर आरोपियों ने कई बार उससे रुपये भी वसूले। इसके बाद वीडियो देने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बावजूद जब उनकी बेटी निकाह करने को तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में आरोपी भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एडीजी को ट्वीट करके की गई शिकायत

वीडियो वायरल होने से पहले आरोपी ने किशोरी को चूमने का फोटो भी वायरल किया। इसको लेकर विक्रम सिंह ने एडीजी अविनाश चंद्र, यूपी पुलिस, डीएम आदि को ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि आरोपी युवक लड़की पक्ष को बदनाम कर नीचा दिखाना चाहता है। इसके चलते ही उसके फोटो सार्वजनिक रूप से वायरल किए गए हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने बरेली पुलिस को जांच कराने को कहा तो इसकी जांच सीओ मीरगंज को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। - चंद्रकिरन, थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed