फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   presiding officer creates ruckus on road after hot talk with bus driver in Bareilly

UP: बस से उतरे पीठासीन अधिकारी, सड़क पर रखी ईवीएम, चालक से बोले- अब आगे बढ़ाकर देख; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 06 May 2024 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 06:04 PM IST
सार

बरेली के परसाखेड़ा से सोमवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इनमें एक पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस के चालक से पीठासीन अधिकारी की कहासुनी हो गई, जिससे सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
presiding officer creates ruckus on road after hot talk with bus driver in Bareilly
सड़क पर रुकी पोलिंग पार्टी की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज में सोमवार को पोलिंग पार्टी लेकर जा रहे बस चालक और पीठासीन अधिकारी में कहासुनी हो गई, जिससे बीच सड़क पर हंगामा हो गया। गुस्साए पीठासीन अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट लेकर बस से नीचे उतर गए। मशीनें बस के आगे रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे हाफिजगंज बाईपास पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिसकर्मी व पोलिंग पार्टी के अन्य सदस्यों ने पीठासीन अधिकारी को समझाया। अधिकारियों से बात करने के बाद पीठासीन अधिकारी बस में बैठकर रवाना हुए। 

विज्ञापन


जिले में मंगलवार को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को परसाखेड़ों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एक बस पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही थी, जिस पर वाहन संख्या 237 लिखा हुआ था। चालक ने हाफिजगंज बाईपास चौराहे पर बस को रोक दिया। उसमें बैठे पोलिंग पार्टी के सदस्य जलपान करने के लिए दुकानों से खरीदारी करने लगे। इसी बीच एक पीठासीन अधिकारी और बस चालक के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

'अब आगे बढ़ाकर देख'
गुस्साए पीठासीन अधिकारी ईवीएम के बक्सों को लेकर बस से उतर गए। बस के आगे मशीन को रखकर चालक से कहने लगे अब बस आगे बढ़ाकर देख। हंगामा होता देख हाफिजगंज बाईपास पर दुकानदार व राहगीर एकत्र हो गए। भीड़ के बढ़ता देख बस के अंदर बैठे पोलिंग पार्टी के सदस्य व पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को समझाया। इसके बाद अधिकारियों से फोन पर बात भी कराई गई। 

अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी ने बताया कि वह बूथ संख्या 192 का पीठासीन अधिकारी है। उसका बूथ 100 मीटर पीछे रह चुका है। बस चालक ने उन्हें नहीं उतरा। पूरे क्षेत्र में घूमने के बाद बस चालक उतारने की बात कर रहा है। बस चालक कह रहा था कि वह चार्ट के हिसाब से चल रहा हैं। बस में बैठे एक पुलिसकर्मी ने बस चालक से कहा कि बूथ से पहले बस रोकने का कोई आदेश नहीं है। बाईपास चौराहे पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चला। बाद में पीठासीन अधिकारी बस में बैठकर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed