फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparing straw banks in every cowshed: DharampalPreparing straw banks in every cowshed: Dharampal

हर गोशाला में तैयार कर रहे भूसा बैंक : धर्मपाल

Fri, 03 Apr 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Preparing straw banks in every cowshed: DharampalPreparing straw banks in every cowshed: Dharampal
बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में कहा कि प्रदेश की 7,500 गोशालाओं में 14 लाख गायों को संरक्षित किया गया है। सीएम ने इनके लिए गोशाला स्तर पर भूसा बैंक बनाने के लिए कहा है। इसमें हमेशा 10 क्विंटल भूसा रहेगा। चरागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उस पर हरा चारा उगाने के लिए नगर विकास, पशुपालन, पंचायती राज, ग्राम विकास, राजस्व, पुलिस विभाग की तरफ से टीम गठित की गई है। सीवीओ इसके संयोजक होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आय दोगुनी करने के लिए किसानों को पशुपालन भी करना होगा। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना चलाई जा रही हैं। गायों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नस्ल सुधार किया जा रहा है। देसी, शाहीवाल, गिर, हरियाणवी नस्ल का सीमन किसानों को निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है। सिर्फ बछिया ही पैदा हो, इसका सीमन 100 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

सपा मुखिया के आरोप पर कहा कि गैस व एलपीजी की समस्या पूरी दुनिया में है। केंद्र सरकार की पहल पर होर्मुज से भारत के जहाज निकल रहे हैं। प्रदेश में कहीं भी किल्लत नहीं है। अखिलेश के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उनके पास जाति का एजेंडा है और वह पीडीए के लिए काम करते हैं। अब वह भी फ्लाॅप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में महंगी शिक्षा पर कहा कि इसको लेकर जिला प्रशासन से बात करेंगे। फिलहाल सरकार बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम कर रही है। पीएम मोदी का नारा है कि हजूर के बेटे ही हजूर नहीं बनेंगे, अब मजूर के बेटे भी हजूर बनेंगे। प्रदेश सरकार इसी पर काम कर रही है।

इसके बाद सर्किट हाउस में हुई विभागीय बैठक में मंत्री ने डीएम, सीडीओ व पशु चिकित्साधिकारी से भूसा बैंक की स्थापना और चरागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराकर हरा चारा उगाने की व्यव्स्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग के माध्यम से उद्यमियों के सहयोग से भूसा दान दिलवाने के लिए कहा। गोवंशों को लू व गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय करने, नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान पर जोर देने की हिदायत दी। संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने, मच्छरों से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed