{"_id":"68474f6cfacca4a074080c87","slug":"preparing-msmes-for-global-competition-is-a-priority-bareilly-news-c-4-lko1064-659223-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमएसएमई को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमएसएमई को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना प्राथमिकता
विज्ञापन
बरेली। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना, नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना, फाइनेंस, स्किल डेवलपमेंट को गति देना बेहद जरूरी है। पॉलिसी गैप, भूमि न मिलने समेत तमाम मुद्दे अगर सुलझ जाएं तो उद्योगों का तेजी से विकास होगा।
सोमवार को सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में ये बातें इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहीं। चैंबर अध्यक्ष राजीव सिंघल और सचिव अल्पित अग्रवाल ने पहली बार बरेली से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को गौरवशाली क्षण बताया। बताया कि दिनेश गोयल चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके किए गए कार्यों को साझा किया। पूर्व अध्यक्ष सुरेश सुंदरानी ने बताया कि दिनेश गोयल ने बरेली में उद्योगों के विकास के लिए अथक प्रयास किया।
संस्था के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने एमएसएमई की समस्याओं निराकरण के लिए स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक सहयोग मिलने की बात कही। दिनेश गोयल के बेटे सजल गोयल ने भी विचार साझा किए। यहां एसके सिंह, अभिनव अग्रवाल, किशोर कटरू और अन्य उद्यमियों ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उद्यमी पियूष अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, राज गोयल, अजय शुक्ला, नीरज गोयल, शेखर अग्रवाल, उन्मुक्त संभव शील, अभिनव कटरू, तनुज भसीन, रवि शर्मा, पार्थो कुनाल, भावेश कुमार, राजेश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो