फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations underway to run a train between Ramnagar and Kolkata proposal sent to the Railway Board

UP: उत्तराखंड के रामनगर और कोलकाता के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 07 Jun 2026 01:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 01:22 PM IST
सार

रामनगर और कोलकाता के बीच नई द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यह सेवा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी। रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन
Preparations underway to run a train between Ramnagar and Kolkata proposal sent to the Railway Board
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच नई द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इज्जतनगर की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव भेजा गया। इससे कुमाऊं, रुहेलखंड और बिहार के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के तहत यह ट्रेन रामनगर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वापसी में कोलकाता से बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। प्रस्तावित मार्ग में इज्जतनगर, बरेली सिटी, पीलीभीत, मैलानी, गोंडा, छपरा, पटना और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। यह ट्रेन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी। वर्तमान में रामनगर से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। नई ट्रेन शुरू होने पर यात्रा अधिक सुगम और समय बचाने वाली होगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार
इस द्वि-साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही ट्रेन की समय-सारिणी, संख्या और ठहरावों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह नई सेवा रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे यात्रियों को सीधी यात्रा का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed