{"_id":"6a1c8343e8a889c82a0e5ef7","slug":"preparations-underway-to-create-a-new-vending-zone-the-committee-will-decide-the-location-bareilly-news-c-4-bly1053-896146-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में नए सिरे से वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी, कमेटी तय करेगी स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में नए सिरे से वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी, कमेटी तय करेगी स्थान
Mon, 01 Jun 2026 05:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:01 PM IST
सार
बरेली में नए सिरे से वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए तीन विभागों ने कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी महीने ठेले और फूड स्टाॅल वालों को नए स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
गांधी उद्यान के पास फुटपाथ पर लगे ठेले।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में नए सिरे से वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी है। नगर निगम, यातायात और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर इस कवायद को अमीलजामा पहनाने की तैयारी है। तीनों विभाग पूर्व में वेंडिंग जोन के लिए चयनित स्थलों को परखेंगे। इसके बाद नए स्थलों को भी चिह्नित करके रिपोर्ट डीएम के जरिये मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। प्रयास है कि इसी महीने ठेले वालों को नए स्थानों पर शिफ्ट करा दिया जाए।
विज्ञापन
जगह-जगह फुटपाथ और सड़क घेरकर खड़े होने वाले ठेले और फूड स्टॉल न सिर्फ शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी बाधक बने हुए हैं। पार्किंग के लिए आरक्षित स्थानों पर भी इनका कब्जा है। ब्लड बैंक के सामने तो बाकायदा कुर्सी और मेज डालकर खाने-पीने के ठेले लग रहे हैं। इन दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क तक खड़े रहते हैं। ऐसी स्थिति शहर के लगभग हर मुख्य मार्ग पर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
इन जगहों पर तैयार किया था वेडिंग जोन
वर्ष 2025 में सेटेलाइट बस स्टैंड के सामने, चौपुला पुल के नीचे, प्रेमनगर कोतवाली के पास, चौधरी तालाब के पास, आजाद इंटर कॉलेज के पास, मिनी बाइपास के निकट, श्यामगंज पुल के नीचे, सौ फुटा रोड से उद्यान विभाग की चहारदीवारी के करीब, मॉडल टाउन, किला पुल के नीचे, आईवीआरआई रोड, मानसिक अस्पताल के सामने समेत कुल 13 स्थानों पर नगर निगम ने वेडिंग जोन तैयार किया था। कुल 28,174 पंजीकृत वेंडरों की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
ज्यादातर जगहों पर फ्लॉप हुई योजना
नगर निगम की ओर से चिह्नित की गईं ज्यादातर जगहों पर योजना फ्लॉप साबित हुई। दरअसल, किला पुल के नीचे, आईवीआरआई रोड, सेटेलाइट बस अड्डे के सामने, मानसिक अस्पताल के सामने और चौपुला पुल के नीचे आवंटित स्थानों पर ही अस्थायी दुकानें लग सकीं। अन्य आठ जगहों पर ठेले और फूड स्टॉल शिफ्ट नहीं हो सके। इन स्थानों पर पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्था न होना भी वेंडिंग जोन के सफल होने में बाधक बना।
अब मंडलायुक्त की ओर से वेंडिंग जोन पर नए सिरे से काम शुरू कराया गया है। नगर निगम, यातायात और परिवहन विभाग को सर्वे करने और वेंडिंग जोन विकसित करने में आ रही मुश्किलों को दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त टीम जल्द काम भी शुरू करने जा रही है।

कम पड़ती है चार वर्गमीटर जगह
वेंडिंग जोन में ठेले और फूड स्टाल लगाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक दुकानदार को चार वर्गमीटर जगह उपलब्ध कराई जाती है। दुकानदारों को इतनी जगह पर आपत्ति है। अभी फुटपाथ पर दुकानदार मनमानी करके काफी जगह घेर लेते हैं। कई जगहों पर तो बैठाकर भोजन और फास्ट फूड परोसने की व्यवस्था तक है।
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि वेंडिंग जोन की व्यवस्था पर फिर से काम शुरू कराया जा रहा है। शहर में कौन-कौन से स्थान इसके लिए उपयुक्त हैं, इसका सर्वे कराया जाएगा। ठेले और फूड स्टाॅल वालों को नए स्थानों पर शिफ्ट कराएंगे। जल्द नई व्यवस्था अमल में लाई जाएगी।