फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations to provide relief to 11 industries after 20 April

20 अप्रैल के बाद 11 उद्योगों को राहत देने की तैयारी

Fri, 17 Apr 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations to provide relief to 11 industries after 20 April
एलन क्लब सब्जी मंडी में फुटकर ग्राहकों को जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रशासन ने कारोबारियों के साथ बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में 20 अप्रैल के बाद 11 उद्योगों को राहत देने की तैयारी चल रही है। शासन ने बृहस्पतिवार को गाइडलाइन जारी कर दी। इसके बाद कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक करके इसकी कार्ययोजना बनाई है। शुरूआत में औद्योगिक इकाइयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए केवल 50 फीसदी श्रमिकों को ही बुलाने के निर्देश जारी हुए हैं।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने लॉकडाउन में 11 उद्योगों को राहत देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्टील, रिफाइनरीज, सीमेंट, रसायन, उर्वरक, वस्त्र, फाउंड्रीज, पेपर, टायर, कॉमन एफ्युएंट ट्रीटमेंट प्लांट और चीनी मिलों को शुरू करने के निर्देश हैं। इन उद्योगों में कच्चा माल के परिवहन की भी छूट होगी। इन इंडस्ट्रीज में शुरूआत में 50 प्रतिशत ही श्रमिक बुलाए जाएंगे। हॉटस्पॉट वाले और स्क्रीनिंग वाले क्षेत्रों के श्रमिकों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा उद्योगों में कामगारों के लिए सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि संबंधित उद्योग को शुरू कराने के लिए महाप्रबंधक उद्योग सहित कारोबारियों से वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed