{"_id":"5fbaaaab8ebc3e9bad32265d","slug":"preparations-for-the-remaining-semester-of-law-examinations-soon-bareilly-news-bly4276559149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू होने में देरी, बरेली कॉलेज कल से खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू होने में देरी, बरेली कॉलेज कल से खुलेगा
विज्ञापन
bareilly college
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी होने बाकी
विज्ञापन
हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को वापस बुलाने के लिए भेजे जा चुके नोटिस
बरेली। कोरोना की वजह से मार्च से बंद चल रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को खोला जाना है मगर तैयारियां पूरी न होने से नियमित कक्षाओं के शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। विश्वविद्यालय के कई विभागाध्यक्षों का कहना है कि अभी हॉस्टल को सैनिटाइज करने के साथ छात्र-छात्राओं को वापस बुलाने के नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से भी अभी दिशा-निर्देश जारी होने बाकी है। इसमें कुछ दिन लगेंगे।
उधर, बरेली कॉलेज प्रशासन 23 नवंबर को सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करेगा। 24 नवंबर को कक्षाओं को शुरू करने के लिए कॉलेज प्रशासन पहले ही विद्यार्थियों की उपस्थिति का शेड्यूल जारी कर चुका है।
विज्ञापन
संक्रमण का खतरा पैदा होने के बाद से मार्च से रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध 548 महाविद्यालयों में नियमित कक्षाओं का संचालन ठप है। शासन ने 23 नवंबर से सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने के साथ ही कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत 23 नवंबर से विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को नियमित कक्षाओं के लिए अनुमति दी है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कक्षाओं में 50 फीसदी ही विद्यार्थियों को बुलाना है। बाकी की ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित होनी है। एमबीए, इंजीनियरिंग सहित अन्य दूसरे विभागों की ओर से छात्र-छात्राओं को वापस हॉस्टल बुलाने के लिए नोटिस भेज दिए गए हैं। इससे नियमित कक्षाएं शुरू करने में अभी देरी होगी। हालांकि बरेली कॉलेज प्रशासन ने 23 के बजाय 24 नवंबर को कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। परास्नातक में 50 फीसदी छात्र उपस्थित होने हैं। जबकि अन्य कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी तरह दूसरे महाविद्यालयों ने कक्षाओं को शुरू करने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को वापस बुलाने के लिए भेजे जा चुके नोटिस बरेली। कोरोना की वजह से मार्च से बंद चल रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को खोला जाना है मगर तैयारियां पूरी न होने से नियमित कक्षाओं के शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। विश्वविद्यालय के कई विभागाध्यक्षों का कहना है कि अभी हॉस्टल को सैनिटाइज करने के साथ छात्र-छात्राओं को वापस बुलाने के नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से भी अभी दिशा-निर्देश जारी होने बाकी है। इसमें कुछ दिन लगेंगे।