फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for the convocation ceremony are in full swing; a special statue will be installed near the Golden Jubilee Gate.

Bareilly News: दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, स्वर्ण जयंती द्वार के पास लगेगा विशेष स्टेच्यू

Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the convocation ceremony are in full swing; a special statue will be installed near the Golden Jubilee Gate.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले आठ माह से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण भी इन दिनों तेजी से चल रहा है। कई अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

रविवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती द्वार पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी रोड का निर्माण करते दिखे। 13 नवंबर 2025 को मनाए गए विवि के 23वें दीक्षांत समारोह पर इस द्वार का उद्घाटन किया गया था। हालांकि, बजट न मिलने के चलते सड़क अब तक पूरी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते बिटुमिन (कोलतार) की किल्लत रही। इसी वजह से काम रुका रहा। हालात सामान्य होने के बाद अब काम फिर से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से रुविवि में इस समय स्वर्ण जयंती द्वार से वीसी आवास व प्रशासनिक भवन तक जाने वाली सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। प्रशासनिक भवन तक जाने वाली रोड करीब 400 मीटर लंबी है। वीसी आवास वाली रोड की लंबाई 100 मीटर है। सड़क के किनारे लाइटें लगाने के साथ ही मोड़ पर विशेष स्टेच्यू भी लगाया जाएगा।

पुरुष छात्रावास, गेस्ट हाउस व कृषि विभाग में चल रहा काम
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस समय पीएम-ऊषा (प्रधान मंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) निधि के तहत पुरुष छात्रावास, गेस्ट हाउस व कृषि विभाग में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मीडिया सेल के अनुसार इस बार पीएम-ऊषा के मद में मरम्मत की राशि आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed