फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for Mahashivratri have started in the temples of Bareilly

Bareilly News: नाथ नगरी के मंदिरों में होने लगी महाशिवरात्रि की तैयारी, रंगाई-पुताई शुरू

Wed, 19 Feb 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

बरेली के नाथ मंदिरों में शिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू हो गई। मंदिरों में रंगाई-पुताई कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Preparations for Mahashivratri have started in the temples of Bareilly
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाथ नगरी बरेली में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों में रंगाई पुताई और सफाई की जा रही है। अगले हफ्ते यह पर्व मनाया जाएगा। उस दौरान मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी, उसे देखते हुए वालंटियर भी लगाए जाएंगे। मंदिरों मे सजावट के लिए फूल के ऑर्डर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रेमनगर के बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर तैयारी चल रही है। रंगाई पुताई का काम चल रहा है। मीडिया प्रभारी संजीव अवतार अग्रवाल ने बताया कि दर्शन पूजन के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी। एक तरफ से प्रवेश और दूसरी ओर से निकास का प्रबंध किया जाएगा। भक्तों की सेवा के लिए लाल टी-शर्ट में वालंटियर रहेंगे। कथा स्थल में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन


यहां शिव विवाह पाठ का होगा आयोजन 
कैंट के बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कतारबद्ध दर्शन के लिए सरोवर गेट से प्रवेश और निकासी मुख्य द्वार से रहेगा। मंदिर समिति के सतीश मेहता ने बताया कि दिन भर पूजन जलाभिषेक के साथ ही शाम को 6:30 बजे सरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम होगा। सुभाष नगर के श्री तपेश्वर नाथ मंदिर में सफाई चल रही है। महंत बिशन शर्मा ने बताया शिवरात्रि पर दोपहर तीन बजे से सुंदरकांड पाठ व शिव विवाह पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगी नवादा के बनखंडी नाथ मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर है। कमेटी के संरक्षक हरिओम राठौर ने बताया कि 20 फरवरी को बैठक होगी। बाबा अलखनाथ मंदिर में अधिक भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर भक्तों को पूजन दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। महंत कालू गिरी महाराज की ओर से प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।


इसी तरह मढ़ीनाथ मंदिर, पीलीभीत बाईपास स्थित पशुपति नाथ मंदिर, किला के तुलसी मठ आदि मंदिरों में भी शिवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से शहर शहर में जुलूस आदि निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed