{"_id":"695d7ab8e2755e99c90101ca","slug":"preparations-begin-for-by-election-on-faridpur-assembly-seat-bareilly-news-c-4-vns1074-801453-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। अब इस सीट पर उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीट रिक्त होने की सूचना विधान सभा में भेज दी है। इसके बाद अब उपचुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगले छह से सात महीने में उप चुनाव हो जाएगा।
पिछले सप्ताह के शुक्रवार को सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के उपरांत वहीं भोजन करते समय विधायक की अचानक तबीयत खराब हुई थी। फिर शाम चार बजे के दौरान मेडिसिटी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
दूसरे दिन शनिवार को फरीदपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की हुई मृत्यु के उपरांत फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र की सीट रिक्त हो गई है।
विज्ञापन
इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरीदपुर विधायक की सीट रिक्त होने की सूचना विधानसभा में भेज दी गई है।
अब उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विधान सभा स्तर से भारत निर्वाचन आयोग को सूचना जाएगी और उसी आधार पर उप चुनाव की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। दूसरी तरफ भाजपा व अन्य दलों में फरीदपुर रिक्त सीट के लिए टिकट पाने के लिए लोगों ने दौड़ भाग शुरू कर दी है।