{"_id":"5f6120de8ebc3e9aee7ea84b","slug":"preparation-to-send-report-of-purchase-of-oximeter-and-thermometer-to-the-government-bareilly-news-bly4199105101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की खरीद की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की खरीद की रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : demo photo
तमाम जगहों पर घोटाले के बाद एसआईटी सभी जिलों में जुटा रही जानकारी
विज्ञापन
बरेली। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति ने ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर किस रेट पर खरीदे हैं.. पंचायत राज विभाग ने इसकी सूचना एकत्र कर ली है। बुधवार को ये सूचना शासन को भेजने की तैयारी है।
शासन के निर्देश पर पूरे एसआईटी हर जिले में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटरों की खरीद की रिपोर्ट मांग रही है। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तमाम जिलों में पंचायत निधि से इन उपकरणों की खरीद हुई थी मगर यह उपकरण स्वास्थ्य से संबंधित थे। इसलिए डीएम नितीश कुमार ने इसकी खरीद स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के माध्यम से खरीद कराई थी। इसका बजट स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होता है। डीपीआरओ का कहना है कि इसमें प्रधान भी शामिल थे, इसलिए विभाग यह सूचनाएं एकत्र करा रहा है कि पंचायतों में इन स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद कितने की थी। विभाग ने 1193 ग्राम पंचायतों से जानकारी एकत्र की है। इसमें उपकरणों की खरीद से अलग-अलग जगहों पर 2800 से लेकर 36 सौ रुपये तक होने की जानकारी है। शासन को इसकी रिपोर्ट एक से दो दिन में भेज दी जाएगी। आगे की जांच शासन अपने स्तर से कराएगा। इसमें विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा।

‘पंचायतों से जानकारी जुुटाई गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।’- धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ