फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation to run more than 120 Khatara buses on Raksha Bandhan

Bareilly News: रक्षाबंधन पर 120 से ज्यादा खटारा बसों को भी दौड़ाने की तैयारी

Sat, 26 Aug 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run more than 120 Khatara buses on Raksha Bandhan
बरेली। रक्षाबंधन पर बहनों के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी रूटों पर बसें दोगुनी करने की योजना है। इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। रीजन के चारों डिपो की 120 खटारा बसों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला स्तर पर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रीजनल वर्कशॉप में इन दिनों 24 घंटे काम चल रहा है।
विज्ञापन

रीजन में बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो हैं। डिपो स्तर के वर्कशॉप में बसों की छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। रीजनल वर्कशॉप में बड़ी कमियां ठीक की जा रही हैं। चारों डिपो में करीब 120 खटरा बसें हैं। इनको भी दौड़ाने के लिए ठीक किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर सरकार बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देती है। इस वजह से भी रक्षाबंधन पर बसों में काफी भीड़ रहती है। इस वर्ष भी बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज रक्षाबंधन के दौरान पूरी क्षमता के साथ बसों के संचालन पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

डिपो स्तर से बसों की स्थिति पर तलब की गई रिपोर्ट
रीजन के सभी डिपो से रीजनल वर्कशॉप ने बसों की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है। 27 अगस्त तक रिपोर्ट मिल जाएगी। इसी आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। पुरानी बसों को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। नई बसों को लंबे रूटों पर लगाने के साथ ही इनके लोकल रूटों पर अतिरिक्त फेरे लिए जाएंगे। बीसलपुर, आंवला, बहेड़ी, पीलीभीत, बदायूं रूट पर ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। जिले की सभी तहसीलों के लिए भी 24 घंटे बसें मौजूद रहेंगी। यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से स्टेशन इंचार्ज बस के रूट में फेरबदल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रक्षाबंधन पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। अभी से तैयारियां की जा रही हैं। बसों की छोटे-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। कुछ पुरानी बसों को भी ठीक कर ऑन रोड किया जा रहा है।
- धनजी राम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed