फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation of Train Running from 15 to between Mizola-Tonakpur

मझोला-टनकपुर के बीच 15 से ट्रेन दौड़ाने की तैैयारी

Mon, 08 Jan 2018 07:23 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 08 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
बरेली से टनकपुर के बीच ब्राडगेज लाइन की ट्रेन में सफर के लिए अब आपको ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मझोला-टनकपुर के बीच ब्राडगेज ट्रैक सीआरएस इंस्पेक्शन में ट्रेन दौड़ाने के लिए सही पाया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 15 जनवरी से नए ट्रैक पर यात्री गाड़ी दौड़ने लगेगी। इज्जतनगर मंडल में उद्घाटन की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ट्रेन के नये रैंक भी मंगवाये जा रहे हैं। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के कई बड़े अधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। 
विज्ञापन

बरेली से वाया पीलीभीत होकर मझोला, पकड़िया तक बड़ी रेल लाइन पर ट्रेन का संचालन पिछले साल से ही हो रहा है। मझोला, पकड़िया से टनकपुर तक बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम भी काफी समय पहले पूरा हो चुका है। 29 और 30 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण और फिर स्पीड ट्रायल करके 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर ट्रैक परखा गया। सीआरएस निरीक्षण में ट्रैक में पाई गईं खामियों की रिपोर्ट रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग को भेजी गईं थी। अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक में पाई गईं खामियों को दूर कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी रेलवे सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजी जा चुकी है। रेल सूत्रों के मुताबिक अब 15 जनवरी से ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी है। मझोला से टनकपुर तक बड़ी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने के बाद यात्री मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और टनकपुर तक सीधा सफर कर सकेंगे। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे सेफ्टी विभाग से अनुमति आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed