फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation of no confidence motion against Bithri block chief

बिथरी ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा बिथरी में बसपा समर्थित ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में लगी है। इसके लिए बीडीसी मेंबरों की लामबंदी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। दिवाली के बाद कभी भी अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया जा सकता है। 

बिथरी ब्लाक में 112 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें बहुमत के लिए 57 सदस्यों की जरूरत होती है। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह दो साल पहले सपा सरकार में सत्ता के दबाव के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में दो वोट से चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बने थे। तब उन्होंने सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को हराया था, जिनको कड़े मुकाबले में 55 वोट मिले थे। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में सपा की सरकार न होने से बिजेंद्र सिंह खामोश हैं। मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ताना-बाना बुना है क्षेत्रीय विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने। उनकी ओर से बीडीसी मेंबर गौरव सिंह अमान को अन्य सदस्यों को एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक में 37 बीडीसी मुस्लिम समुदाय से हैं। अविश्वास प्रस्ताव में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बसपा और भाजपा के बड़े नेता बीडीसी सदस्यों को एकजुट करने के लिए दिन-रात गांवों की खाक छान रहे हैं। दोनों ही पक्ष मजबूती का दावा कर रहे हैं। दिवाली के बाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीति गरमाने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed