फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation for Lohri complete, Kovid rules

लोहड़ी की तैयारी पूरी, कोविड नियमों का पालन कर मनाया जाएगा पर्व

Wed, 12 Jan 2022 05:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation for Lohri complete, Kovid rules
शाहजहांपुर में लोहड़ी मनाते बच्चे का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लोहड़ी का पर्व बृहस्पतिवार को कोविड नियमों का पालन कर मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए पंजाबी समाज के लोगों ने बुधवार को दिनभर तैयारियां की। लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

अग्नि पूजा का लोहड़ी में विशेष महत्व रहता है। अग्नि में लोहड़ी पर बने अनेक पकवान भेंट कर बांटने-खाने की परंपरा है। साथ ही दूल्हा भट्टी वाला की कहानी का भी बखान किया जाता है। जिन घरों में नई-नई शादियां हुईं हैं या जिनके घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं, उन घरों में यह त्योहार विशेष रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की गईं। अपने रिश्तेदारों में लोहड़ी का त्योहार बांटने की परंपरा भी है।
विज्ञापन

इसको लेकर पंजाबी समाज के लोगों ने तैयारियां की हैं, लेकिन खुशियों के पर्व लोहड़ी पर कोरोना संक्रमण का साया मंडरा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता भी लग गई है। ऐसे में पंजाबी समाज ने घर में ही लोहड़ी मनाने का निर्णय लिया है। कोई सार्वजनिक कार्यक्रम करने की बजाय परिवार वालों के साथ ही पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिल, गुड़ और मूंगफली की हुई खरीदारी
पर्व की महत्ता को देखते हुए पंजाबी समाज के लोगों ने बाजार से मूंगफली, रेबड़ी, गजक, बताशे और सूखे मेवे आदि की खूब खरीदारी हुई। इसके साथ ही फल भी खरीदे गए। त्योहार को लेकर खरीदारी के लिए बुधवार को बाजार में भीड़भाड़ रही।
यह है परंपरा
मान्यता है कि लोहड़ी का पर्व फसल की कटाई और नवीन अन्न तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाकर लोग उसके चारों ओर इकट्ठा होते होते हैं। फिर इसके आग के चारों ओर घूमते हैं, साथ ही रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ आदि से बनी चीजें आग में डालते हैं। गजक, रेवड़ियां खाते हुए गीत गाए जाते हैं तथा नृत्य भी होता है।
पंजाबी महासभा स्थगित कर चुकी लोहड़ी महोत्सव का कार्यक्रम
पंजाबी महासभा की ओर से हर साल लोहड़ी महोत्सव मनाया जाता है। इस साल आठ जनवरी को कार्यक्रम होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रदेश सरकार की ओर से रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके बाद पंजाबी महासभा की बैठक में लोहड़ी महोत्सव को स्थगित करने कर निर्णय लिया था। महासभा के महामंत्री सुनीत गुप्ता ने बताया कि लोहड़ी पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करेंगे।
पंजाबी समाज के लोगों की बात
फोटो 06
लोहड़ी पंजाबी समाज का प्रमुख पर्व है। इसकी परंपरा को हर साल निभाते हैं, इस बार भी त्योहार मनाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते मास्क, सामाजिक दूरी आदि का पूरा ख्याल रखेंगे। - जसवंत सिंह
फोटो 07
महिलाओं के सम्मान और शौर्य के रूप में भी लोहड़ी मनाई जाती है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में त्योहार को घर पर ही अपने परिवार के साथ में मनाने का निर्णय लिया है। - दर्शन सिंह बजाज
फोटो 08
लोहड़ी को लेकर बाजार से खरीदारी के साथ अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। खुशियां को बांटने का पर्व है, सभी के बीच खुशियां मनाई जाएंगी। त्योहार केे लेकर तमाम तरह के पकवान बनाने की तैयारी भी है। - भूपेंद्र सिंह बजाज

फोटो 09
इस साल ही बेटे की शादी हुई है। जिसको लेकर लोहड़ी को विशेष रूप से मनाने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर सीमित लोगों के साथ ही जश्न मनाया जाएगा। - कुलदीप सिंह दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed