{"_id":"69334ff55ca8ecaad20b5e87","slug":"preparation-for-action-against-illegal-construction-in-mirganj-campaign-will-run-after-marking-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3511-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, चिह्निकरण के बाद चलेगा अभियानं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, चिह्निकरण के बाद चलेगा अभियानं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। कस्बे में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिजली उपकेंद्र से दिवना रोड, मीरगंज कस्बे का विस्तृत सर्वे शुरू कर दिया है। बीच सड़क से 72 फुट के दायरे में आने वाले सभी स्थायी एवं अस्थायी निर्माणों को अवैध मानते हुए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण न हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और बुलडोजर चलाने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इससे दुकान एवं भवन स्वामी अपने-अपने निर्माण को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के अमीन हरिशंकर ने बताया कि कस्बे के मुख्य मार्ग बिजली उपकेंद्र से दिवना रोड के आसपास बने दुकानों और मकानों का सर्वे पूरा किया जा रहा है, जहां भी सड़क सीमा का उल्लंघन पाया गया है। वहां लाल निशान लगाने की कार्रवाई कर दी गई है। साथ ही दीवारों पर यह भी साफ लिखा गया है कि कितने फुट या मीटर तक अतिक्रमण किया गया है, ताकि भवन स्वामी स्थिति को समझकर समय रहते अपना निर्माण स्वतः हटा सके।
अमीन ने बताया कि कई स्थानों पर वर्षों से सड़क में कब्जा कर दुकानें बढ़ाई गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जगह-जगह जाम लगने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए शासन ने मीरगंज में अतिक्रमण हटाने की विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण को अपना पक्ष रखने के लिए मिलेगा समय
विभागीय सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने और स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण कायम रहने पर पीडब्ल्यूडी बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई करेगा और इसकी जिम्मेदारी खुद अतिक्रमणकारियों की होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अभियान सख्ती से लागू हुआ तो कस्बे की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी टीम लगातार नगर में सर्वे कर रही है। संवाद
एक सप्ताह बाद होगी कार्रवाई : जेई
पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि कस्बे में जो अतिक्रमण किए हुए हैं। उनके आसपास लाल निशान लगाया गया है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके सप्ताह के बाद कार्रवाई की जाएगी।