फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prepaid electricity meters will be installed in Bareilly district

UP News: अब मोबाइल की तरह रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, इस जिले में लगेंगे 4.5 लाख प्रीपेड मीटर

Sat, 11 May 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 04:07 PM IST
सार

अब मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करने पर बिजली मिलेगी। बरेली जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 4.50 लाख स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से होगी। 

विज्ञापन
Prepaid electricity meters will be installed in Bareilly district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवैंप योजना के तहत चार चरणों में बरेली जिले में 4.50 लाख स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है। शहर में 1.40 लाख और देहात क्षेत्र में 3.10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। पहले चरण में शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
पिछले वर्ष शहर में 57 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। इनमें बिलिंग और मीटर जंप होने जैसी शिकायतें आने लगीं तो काम रोक दिया गया। अब स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। प्री-पेड मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग करने के लिए पहले रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन


रिचार्ज खत्म होने से पहले संबंधित उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा। इससे बिलिंग की गड़बड़ियों में सुधार होने की उम्मीद है। विद्युत निगम को भी बिलिंग और बकाया वसूली संबंधी झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा। एक प्री-पेड मीटर पर 6,230 रुपये का खर्च का अनुमान है। हालांकि, इसके लिए उपभोक्ता को कोई भुगतान नहीं करना होगा। शहर समेत जिले में जून तक सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे स्मार्ट मीटर
प्री-पेड स्मार्ट मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। इन मीटरों से छेड़छाड़ या बाइपास नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने पर सीधे कंट्रोल रूम को मेसेज जाएगा। उपभोक्ता प्री-पेड सिम की तरह ही पहले रिचार्ज कराकर स्मार्ट प्री-पेड मीटर का लाभ उठा सकेंगे। रिचार्ज खत्म होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी।  

मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र में 4.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाने हैं। मीटर लगाने का खर्च निगम वहन करेगा। इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में शहर के शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed