{"_id":"0b3aa5a20ebc423663ed823021224ed8","slug":"preity-massacre-revealed-including-the-three-arrested-husband-s-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति हत्याकांड का खुलासा, पति के दोस्त समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीति हत्याकांड का खुलासा, पति के दोस्त समेत तीन गिरफ्तार
बरेली
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करने वाली बिलारी की प्रेमिका अन्नू के चक्कर में दवा कारोबारी ने अपने बचपन के दोस्त टेंपो चालक बृजकिशोर (बीके) के साथ मिलकर पत्नी प्रीति की हत्या करा दी। हत्या के एक दिन पहले नवनीत एक हत्यारोपी के साथ घटना स्थल की रेकी कर गया था। हत्या के बाद नवनीत ने लूट की झूठी कहानी बनाई। हत्यारे जब पत्नी को चाकू से गोद रहे तो वह हंस रहा था। पुलिस ने नवनीत के दोस्त बीके समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
30 नवंबर की रात लगभग 12 बजे बिशारतगंज कस्बे से फतेहगंज पश्चिमी के लोहारनगला गांव के लिए प्रीति को उसका पति नवनीत बाइक से लेकर चला तो उसे अटपटा जरूर लगा, क्योंकि उसके पिता ने दहेज में बोलेरो दी थी। प्रीति को नवनीत उसी के मायके से लाता और ले जाता था। लालता प्रसाद की बेटी प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में शंखा-अगरास रोड पर रबर फैक्ट्री के पास झाड़ियों में लाश मिली तो उन्होंने पहले ही दिन नवनीत पर हत्या का आरोप लगा दिया। मामूली रूप से जख्मी नवनीत साहू की कहानी पर पहले दिन से किसी को यकीन नहीं था।नवनीत की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने काम करना शुरू किया तो पहला नाम बीके का आया। बीके बिशारतगंज का रहने वाला टेंपो चालक है। उसके पकड़ में आते ही हत्याकांड की परतें खुलतीं चली गईं। बीके ने बताया कि उसने अलीगंज के वार्ड-13 मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले कल्लू खां से मुलाकात कराई। सीओ मीरगंज सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कल्लू ने अलीगंज के गैनी गांव के जाबिर हुसैन, अली, और मोहल्ला पुरानी बस्ती के राहुल गूजर को साथ लेकर हत्या करने का ठेका ले लिया। नवनीत ने बतौर सुपारी एक लाख रुपये तय किए। बाकी उसने कहा था कि उसकी पत्नी का जो जेवर होगा, उसे भी तुम ले जाना। जेवर की कीमत करीब एक लाख से ज्यादा होगी। पुलिस ने कल्लू, राहुल और बृजकिशोर को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, और हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कल्लू की मोटर साइकिल बरामद कर ली है। निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे नवनीत साहू हिरासत में है। डिस्चार्ज होते ही उसे जेल भेज दिया जाएगा। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी
लोहारनगला निवासी प्रीति के पिता लालता प्रसाद पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। आरोप है कि नवनीत का बाप भी हत्या की साजिश में बेटे संग बराबर का साझेदार रहा था लेकिन पुलिस ने मोटी रकम लेकर उसे साफ बचा दिया है। नवनीत के पिता विद्याराम साहू बिशारतगंज नगर पंचायत के तीन बार सभासद और एक बार वायस चेयरमैन भी रहे हैं। लालता प्रसाद की दलील है कि अगर विद्याराम साजिश में शामिल नहीं थे तो चंद किमी दूर मायके वालों से पहले घटनास्थल पर कैसे पहुंच गए?