फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman kicked in stomach in dispute over children, husband also beaten

Bareilly News: बच्चों के विवाद में गर्भवती के पेट पर लात मारी, पति को भी पीटा

Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kicked in stomach in dispute over children, husband also beaten
नवाबगंज। खेल के दौरान बच्चों के विवाद के बाद आरोपियों ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी। बचाने आए पति को भी पीटा गया। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

अनंदापुर गांव के भगवानदास ने बताया कि उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती हैं। खेलने के दौरान बच्चों का पड़ोसियों के बच्चों से विवाद हो गया। इससे गुस्साए दबंग घर में घुस आए। उन्होंने पत्नी रेखा के पेट पर लात मार दी। बचाने जाने पर उन्हें व उनकी मां को भी पीटा गया।
विज्ञापन

गर्भवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी चले गए। आनन-फानन में परिजन रेखा को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने भर्ती करके उपचार शुरू किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ससुरालियों ने पेट पर मारी लात, गर्भवती की हालत बिगड़ी
फरीदपुर। मायके वालों के सामने गर्भवती की पिटाई करने के साथ ही ससुरालियों ने पेट पर लात मार दी। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ कार्रवाई के लिए एक तहरीर पुलिस को दी गई है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा कॉलोनी निवासी अंशिका की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी युवक से 19 फरवरी को हुई थी। रविवार को गर्भवती अंशिका की पिटाई कर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। उनके सामने भी मारपीट करते हुए पेट पर लात मार दी।

गंभीर हालत में परिजन अंशिका को लेकर थाने पहुंचे तो वह थाना परिसर में ही जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed