फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pregnant woman gave birth to baby girl on Malda Town Express late Thursday night

सफर के बीच आई नन्ही मेहमान: मालदा टाउन एक्सप्रेस में महिला ने दिया बेटी को जन्म, आरपीएफ ने दिखाई तत्परता

Fri, 09 Oct 2026 04:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 09 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

मालदा टाउन एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर रात गर्भवती महिला ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद रामपुर और बरेली के बीच महिला यात्रियों ने प्रसव में मदद की। बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया।
 

विज्ञापन
pregnant woman gave birth to baby girl on Malda Town Express late Thursday night
मालदा टाउन एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रही मालदा टाउन एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर रात उस समय खुशियां गूंज उठीं, जब एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बेटी को जन्म दिया। मुरादाबाद के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। रामपुर और बरेली के बीच कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने प्रसव कराने में मदद की।
विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल से सूचना मिलने पर बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने मोर्चा संभाला और ट्रेन पहुंचते ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार के भागलपुर जिले के मोहदीपुर हरिदासपुर निवासी चंदन कुमार अपनी पत्नी और मां के साथ नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रहे थे। परिवार ट्रेन संख्या 14004 के एस-6 कोच में बर्थ नंबर 73, 74 और 75 पर यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान मुरादाबाद के बाद चंदन की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। बरेली जंक्शन पर मेडिकल सहायता के लिए अलर्ट जारी किया गया, लेकिन ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही महिला ने बेटी को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन

रात 1:25 बजे मिली सूचना, सक्रिय हुई आरपीएफ
रेलवे कंट्रोल से रात 1:25 बजे एस-6 कोच में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने और डॉक्टर की जरूरत की सूचना मिली। इसके बाद बरेली जंक्शन पर मेडिकल सहायता की तैयारी की गई। ट्रेन रात 1:41 बजे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी के निर्देशन में एसआई मुरसलीम मलिक, महिला कांस्टेबल करिश्मा और कांस्टेबल विनीत कुमार ने महिला की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत पहुंचाई मदद
आरपीएफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलवाई। रात 2:10 बजे महिला को उसके परिजनों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी के कर्मचारी और रेलवे अस्पताल के सहायक वेदपाल भी मौजूद रहे। आरपीएफ ने महिला यात्री की सहायता की इस कार्रवाई को ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed