{"_id":"699209b5cd781c90f2065198","slug":"pregnant-woman-dies-while-going-for-delivery-family-alleges-negligence-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3477-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रसव कराने गई गर्भवती की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रसव कराने गई गर्भवती की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 15 Feb 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
- नकटपुर मोड़ स्थित बीके पलक चाइल्ड मेटरनिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का यह दूसरा मामला, पति ने दी तहरीर
भमोरा। देवचरा में नकटपुर मोड़ स्थित बीके पलक चाइल्ड मेटरनिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर में रविवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले भी डॉ. बालकृष्ण और डॉ. पलक गुप्ता पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव नौगंवा अहिरान निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा यादव (23) को प्रसव पीड़ा होने पर बीके पलक चाइल्ड मेटरनिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद सामान्य प्रसव होने की बात कहकर परिजनों को बाहर बैठा दिया। बाद में बताया कि गर्भवती की हालत गंभीर है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत का हवाला देते हुए बरेली ले जाने को कहा।
धर्मेंद्र ने बताया कि अंदर जाकर देखा तो सीमा मृत थीं। बच्ची पास में लेती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती है। इससे सीमा की मौत हो गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- - -- -- -- -- -- -
पेट में गांठ के ऑपरेशन में सिल दी थी आंत
इससे पहले भी ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप में डॉ. बालकृष्ण और डॉ. पलक गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गांव गुलड़िया उपराला निवासी नेमचंद्र की गुड्डो देवी ने बताया कि डॉ. बालकृष्ण हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी पत्नी डॉ. पलक गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। सर्जन न होते हुए भी पेट की आंत का ऑपरेशन कर दिया। बाद में दूसरे चिकित्सक को दिखाया तो पता लगा कि जख्म की सिलाई के दौरान आंत भी सिल दी गई है। इससे इंफेक्शन हो गया। लंबी भागदौड़ के बाद बमुश्किल दोनों आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -- - -- -- -- -- --
अस्पताल प्रबंधन का पक्ष -
गर्भवती पहले ही किसी अस्पताल से आई थी। उसके पेट में खून जमा था। मैंने बरेली ले जाने को कहा, परिजनों ने इन्कार कर दिया। आंत के ऑपरेशन के मामले में अस्पताल में सही इलाज किया था। - डॉ. पलक गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन,
सीमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पिछले मुकदमे में अभी जांच की जा रही है। - सनी चौधरी, एसओ भमोरा