फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman and one year old daughter died being hit by car in shahjahanpur

Shahjahanpur News: टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को बोलेरो ने कुचला, मासूम बेटी की भी मौत

Tue, 10 Sep 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 04:16 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई। महिला अपनी बीमार बेटी को दवा दिलाने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थी। हादसे में रिश्तेदार घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Pregnant woman and one year old daughter died being hit by car in shahjahanpur
महिला और उसकी बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में तिलहर-दातागंज मार्ग पर मंगलवार को बोलेरो गाड़ी की टक्कर से गिरी बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। टक्कर से महिला के सड़क पर गिरने के बाद भागने की कोशिश में बोलेरो चालक ने उसे रौंद दिया, जिससे हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के गांव सैयद निवासी इंतजार यहां गांव बझेड़ा भगवानपुर स्थित ससुराल में एक साल से रह रहे हैं। रविवार को किसी जरूरी काम से वह अपने घर गए थे। इस बीच उनकी नौ माह की बेटी अनायरा की तबीयत खराब हो गई। मंगलवार को छह माह की गर्भवती पत्नी सायरा (35) अपनी बेटी की दवा लेने बहनोई कल्लू के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थीं।
विज्ञापन


पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव से निकलकर हाईवे पर चढ़ते समय जैतीपुर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर लगने से तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक महिला को रौंदते हुए गाड़ी लेकर भाग गया। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। कल्लू का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची सड़क ने ले ली जान
कार की टक्कर से बाइक सवार मां सायरा और उनकी बेटी अनायरा की मौत में हादसे की वजह हाईवे की ऊंची सड़क रही। ग्रामीणों के अनुसार, गांव से हाईवे को जोड़ने वाली सड़कें काफी नीची हैं। नीची सड़क से ऊंचाई पर आने के दौरान वाहन चालकों को गति बढ़ानी पड़ती है। ऐसे में हाईवे पर पहुंचने पर कई बार हादसे की आशंका रहती है। मंगलवार को हुए हादसे की वजह भी यही बताई जा रही है। 

हादसे के बाद भागे कार चालक का कुछ लोगों ने बाइकों से पीछा भी किया। काफी दूर तक वह नजर आता रहा, लेकिन खेड़ाबझेड़ा के पास उसका कोई सुराग नहीं लगा। दो रास्ते होने के चलते आसानी से भाग गया। बताते हैं कि ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस ने उसी नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि  पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरी करता है परिवार
कल्लू और इंतजार अपनी ससुराल में ही परिवार के साथ रहते थे। दोनों ही मेहनत-मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद इंतजार को सूचना दे दी गई है। वह फर्रुखाबाद से चल दिए थे। मां-बेटी की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया है। परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed