फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preeti became Iqra of Bareilly in love with Akash

प्यार में पार की हर बाधा: आकाश के इश्क में बरेली की इकरा बन गई प्रीति, नाबालिग रहते घर छोड़ा तो सजा भी काटी

Sat, 09 Sep 2023 07:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Sep 2023 07:35 AM IST
सार

आकाश ने बताया कि वर्ष 2021 में दोनों लोग घर से निकल आए। तब इकरा बी के पिता ने सिरौली थाने में आकाश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। दोनों को जल्द ही पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Preeti became Iqra of Bareilly in love with Akash
इकरा बी बनी प्रीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के सिरौली की निवासी इकरा बी ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर रामपुर के टांडा कस्बे के आकाश के साथ शादी कर ली। बरेली के अगस्त मुनि आश्रम पर पंडित केके शंखधार ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। 

विज्ञापन

Preeti became Iqra of Bareilly in love with Akash
इकरा बी बनी प्रीति और आकाश संग की शादी - फोटो : अमर उजाला

इकरा बी और आकाश की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। इकरा सिरौली की निवासी है जो रामपुर जिले के स्वार टांडा क्षेत्र से सटा कस्बा है। आकाश ने बताया कि वह बॉलीवॉल खेलने सिरौली जाते थे। वहां इकरा छत से उन्हें देखती थी। नजरों ही नजरों में प्यार हुआ और फिर दोनों ने एकदूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Preeti became Iqra of Bareilly in love with Akash
इकरा बी बनी प्रीति ने की आकाश से शादी - फोटो : अमर उजाला

आकाश ने बताया कि वर्ष 2021 में दोनों लोग घर से निकल आए। तब इकरा बी के पिता ने सिरौली थाने में आकाश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। दोनों को जल्द ही पुलिस ने पकड़ लिया। तब आकाश को जेल भेजा गया और चार महीने बाद जमानत मिल सकी। 

विज्ञापन

Preeti became Iqra of Bareilly in love with Akash
इकरा बी बनी प्रीति ने की आकाश से शादी - फोटो : अमर उजाला

इकरा तब नाबालिग थी, वह घर जाने को तैयार नहीं हुई तो उन्हें दो साल तक आर्य समाज अनाथालय में रहना पड़ा। हाल ही में इकरा को बालिग होने पर रिहा किया गया। इसके बाद दोनों ने हिंदू रिति रिवाज से शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed