फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pre-monsoon storm blows away claims of better facilities

Bareilly News: मानसून से पहले आंधी में उड़े बेहतर सुविधा के दावे

Wed, 13 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon storm blows away claims of better facilities
बरेली। मानसून से पहले जिले में मंगलवार सुबह आई तेज आंधी-बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए। खंभे टूट गए। इस कारण कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हर बार मरम्मत के बाद किए गए बेहतर सुविधा के दावों नुकसान के बाद उड़ गए।
विज्ञापन

आंवला में आंधी से आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। जेई मनोज कुमार ने बताया कि सरगम फीडर की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया है। उसकी मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं। सिरौली, बरसेर, बिजली घर से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हुई। सिरौली के साहूकारा मोहल्ले में खंभा गिर गया। वहां भीड़ रहती है। गनीमत रही बारिश के कारण लोग नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। एसडीओ विशाल कुमार ने बताया कि खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

मीरगंज में भी बिजली गुल हुई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। दुनका क्षेत्र में आंधी से जाफरपुर बिजलीघर से जुड़े 150 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। शीशगढ़ में टीजीटू बिजली निगम के लाइक राम यादव ने बताया कि 33 केवीए की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए थे। तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। शाही उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हुई। खरसैनी, लाल कुआं, कुड़का नगरिया, अमौर और मिर्जापुर समेत कई क्षेत्रों में तारों पर पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि लगभग सभी लाइनों पर पेड़ या टहनियां गिरने से फॉल्ट हुए हैं। कई जगह खंभे भी टूट गए हैं। मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने जर्जर लाइनों बदलने और उनके रखरखाव की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन पर उचसिया मोड़ के पास पेड़ गिर गया। इससे आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता सूरज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ों-टहनियों को हटाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। भुता क्षेत्र में बरेली-बीसलपुर रोड पर दौलतपुर, अहिरोला, रसूला चौराहा आदि स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात बहाल करवाया। ट्रांसफार्मर के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ विपुल कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉल्ट ठीक कराए जा रहे हैं। भोजीपुरा क्षेत्र में रहपुरा करीम बख्श जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर वाला खंभा गिर गया। उसके दो तुकड़े हो गए। घंघोरा-घंघोरी में गांव किनारे खड़ा बिजली का खंभा झुक गया।

बिशारतगंज में सुबह 10:45 बजे आई आंधी से अखा-गैनी मार्ग पर अखा मोड़ के पास पेड़ गिर गया। इससे यातायात बाधित हुआ। भोजीपुर क्षेत्र के रहपुरा करीम बक्श के जसपाल यादव बेटी की लग्न चढ़ाने जा रहे थे। पंचायत घर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा उनका सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव वीरपुर मकरुका निवासी बद्री प्रसाद गंगवार का टिनशेड गिर गया। उसमें खड़े वाहन और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी रुकने के बाद पेड़ों को काटकर रास्ता साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed