फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayer for family stuck in Ajmer .. Santosh ji help

अजमेर में फंसे परिवार की गुहार.. संतोष जी मदद कीजिए

Tue, 31 Mar 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Prayer for family stuck in Ajmer .. Santosh ji help
संतोष गंगवार से मदद मांगता अजमेर मं फंसा परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जनता कर्फ्यू से पहले ज्यारत करने गया था दरगाह, केंद्रीय मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

विज्ञापन
बरेली। अजमेर शरीफ दरगाह गया बरेली के एक परिवार के दस लोग वहां एक होटल में फंस गए हैं। रविवार को इस परिवार ने वीडियो वायरल कर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मदद की फरियाद की। केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद इस परिवार को बरेली लाने की कोशिश शुरू कर दी है।

पुराना शहर में रहने वाले आशू रजा सात रिश्तेदार महिलाओं और दो बच्चों के साथ 20 मार्च को अजमेर शरीफ गया था। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉक डाउन घोषित होने से ये सभी 10 वहीं दरगाह के पास होटल में फंस गए। रविवार को इस परिवार ने एक वीडियो वायरल कर बताया कि लॉक डाउन उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं। बाहर निकलने पर राजस्थान पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने बरेली के सांसद संतोष गंगवार से मदद की फरियाद की। महिलाओं ने बताया कि वह बानखाना इलाके की हैं जो केंद्रीय मंत्री के पड़ोस का इलाका है। सोमवार शाम परिवार की सदस्य अनम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी समस्या जानकारी में आने के बाद उनके परिवार से बात की और उनके लिए अजमेर में ही एक सिलिंडर का इंतजाम कराया। दरगाह प्रबंधन ने राशन दे दिया है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बरेली लाने के लिए अफसरों से बात करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed