{"_id":"6670ca585e83e1a0980f1e84","slug":"prayed-for-the-prosperity-of-the-country-by-offering-namaz-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100255-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलग-अलग स्थानों पर नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलग-अलग स्थानों पर नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली
विज्ञापन
बहेड़ी।रिछा में नमाज अदा करती महिलाएं
नवाबगंज/क्योलड़िया। क्षेत्र में लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर पहुंचकर उन्हें ईसाले सवाब पेश किया। घरों में विशेष पकवान सेवइयां बनाया गया। जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया।
इसके साथ ही ईदगाह के पास नगर पालिका परिषद की ओर से कैंप लगाए गए। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के कार्यवाहक सदर आदिल हुसैन उर्फ बफाती, पूर्व सदर एनए अंसारी एड, खुर्शीद अहमद अंसारी, मो. ताहिर अंसारी एड आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं, क्योंलड़िया जामा मस्जिद में हाफिज कमालुद्दीन,नूरी मस्जिद में हाफिज अब्दुल वाहिद ने नमाज अदा कराई। संवाद
-
रिछा ईदगाह में बुर्कानशी महिलाओं ने भी पढ़ी नमाज
देवरनियां/भुता। रिछा में अहले हदीस ईदगाह में सुबह साढ़े छह बजे बुर्कानशी महिलाओं ने भी पुरुषों के पीछे खड़े होकर नमाज पढ़ी, जबकि यहीं की सुन्नी ईदगाह में मौलाना सगीर अहमद जोखनपुरी ने सुबह आठ बजे नमाज पढ़ाई। कस्बे की मस्जिदों में भी नमाज हुई। इधर, भुता के मस्जिदों में अलग-अलग समय में ईद की नमाज भी अदा की गई। संवाद
विज्ञापन
-
सद्भाव के साथ मनाया पर्व
मीरगंज/शाही/बहेड़ी। कस्बा सहित देहात क्षेत्र में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण करते रहे। वहीं, अति संवेदनशील दुनका के सभी छह मस्जिदों एवं ईदगाहों में शान्ति के साथ नमाज अदा की गई। इधर, शाही में भी परंपरागत तौर तरीके से पर्व मनाया गया। ईदगाह के नजदीक लगे मेले में बच्चों ने झूलों आदि का खूब आनंद लिया।
बहेड़ी में भी जगह-जगह मेलों के आयोजन किए गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर के ईदगाह स्थल पर सुबह 7:30 नमाज अदा की गई, टांडा वाली मस्जिद पर 7:45 बजे नमाज अदा की गई। नगर पालिका प्रशासन ने सुबह तड़के साफ सफाई अभियान चलाया। संवाद
-
लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
बिशारतगंज/शेरगढ़/हाफिजगंज। कस्बे के ईदगाह में सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मशकूर अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीं, शेरगढ़ में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इधर, हाफिजगंज के ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदाकर देश में खुशहाली की मांग की गई। संवाद