फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj Police will come to take Bablu Srivastava from Bareilly Central Jail

UP: बरेली सेंट्रल जेल में बंद बबलू श्रीवास्तव को लेने आएगी प्रयागराज पुलिस, 16 अक्तूबर को होनी है पेशी

Fri, 13 Oct 2023 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को प्रयागराज ले जाने के लिए शनिवार को प्रयागराज पुलिस बरेली पहुंचेगी। 16 अक्तूबर को उसकी अदालत में पेशी होनी है। 

विज्ञापन
Prayagraj Police will come to take Bablu Srivastava from Bareilly Central Jail
माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली सेंट्रल जेल में बंद पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी पूर्वांचल के माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को प्रयागराज ले जाने के लिए शनिवार को प्रयागराज पुलिस बरेली पहुंचेगी। मामले की सुनवाई बुधवार को होनी थी। लेकिन बरेली पुलिस-प्रशासन प्रधानमंत्री के आने को लेकर व्यस्त होने का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार किया था। 

विज्ञापन

इसके कारण डॉन बबलू को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के अनुरोध को खारिज कर दिया और 16 अक्तूबर को बबलू को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किए जाने का आदेश दिया। इसी के बाद से बरेली सेंट्रल जेल में हलचल बढ़ गई है। हालांकि इस पर अभी तक कोई अफसर कुछ नहीं कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed