फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj police camp in Bareilly for three days in Umesh Pal Case

Umesh Pal Case: अशरफ को ले जाने पर संशय बरकरार, तीन दिन से बरेली में प्रयागराज पुलिस का डेरा

Sun, 02 Apr 2023 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 12:23 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अशरफ को प्रयागराज ले जाकर उससे पूछताछ की तैयारी है। प्रयागराज पुलिस उसका बी वारंट लेकर तीन दिन पहले बरेली आई थी। 

विज्ञापन
Prayagraj police camp in Bareilly for three days in Umesh Pal Case
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को बी वारंट पर प्रयागराज ले जाने के लिए आई पुलिस की टीम अभी तक बरेली में ही मौजूद है। पुलिस का वाहन लाइन में खड़ा है और अधिकारी होटलों में ठहरे हुए हैं। अशरफ को प्रयागराज ले जाया जाएगा या नहीं, इस पर असमंजस बरकरार है। पुलिस व जेल अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें
विज्ञापन


बरेली जेल के पास घूम रहे प्रयागराज से आए पुलिस वाहन के ड्राइवर और निचले स्तर के स्टाफ की अलग-तरह की परेशानी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन से एक जोड़ी कपड़ों में ही घूम रहे हैं। उन्हें नहीं पता था कि इतना वक्त रुकना पड़ेगा, वरना तैयारी के साथ आते। बता दें कि प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अशरफ को साजिश रचने का आरोप बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में दी अर्जी 

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ के वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी देकर पेशी पर आने के दौरान खतरा जताया था। कोर्ट ने इसके बाद नया वारंट जारी करके अशरफ को प्रयागराज लाकर ही पेश करने की बात कही, हालांकि वहां के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि अशरफ को लाते वक्त सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। 
 

संबंधित खबर- Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
 

रविवार को भी सुबह से मीडिया के लोग जेल गेट पर मौजूद हैं। अभी तक अशरफ को नहीं ले जाया गया है। इससे पूर्व शनिवार को अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा भी बरेली जेल के बाहर मौजूद रहीं। जैनब ने आरोप लगाया कि उसके पति अशरफ को जान का खतरा है। एक अधिकारी ने उन्हें दो सप्ताह में निपटाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed