फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   praveen togadiya

विहिप का हिंदू सम्मेलन आज, आएंगे तोगड़िया

Tue, 13 Jan 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 13 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को होने वाले महायज्ञ एवं हिंदू सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। वह सभा को संबोधित करेंगे। अपने बयानों के लिए मशहूर तोगड़िया के कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पुलिस ने जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा प्राप्त तोगड़िया के लिए पांच स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। सोमवार को एडीएम सिटी आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला ने पुलिस अधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। उसके तहत बरेली में विश्व हिंदू सम्मेलन और महायज्ञ का आयोजन किया गया है। तोगड़िया कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हो रहे हैं। तोगड़िया दिल्ली से वाया सड़क बुलेट प्रूफ कार से बरेली आएंगे। मीरगंज की सीमा में घुसते ही उन्हें पुलिस के सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। उनके कार्यक्रम के लिए फ्लीट, रूफ टाप सुरक्षा, मोबाइल पुलिस, स्टेटिक पुलिस और भीड़ को कंट्रोल करने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल का प्रभारी सीओ सिटी प्रथम को बनाया गया है। उनके साथ सीओ तृतीय आईपीएस हेमंत कुटियाल और सीओ कालू सिंह भी रहेंगे। प्रवीण तोगड़िया के भोजन स्थल पर सीओ स्नेहलता को लगाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि रूट, मोबाइल और रिजर्व समेत पांच स्तरों पर ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डाक्टरों से भी करेंगे मुलाकात
विहिप के विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि तोगड़िया महायज्ञ में भाग लेने के बाद केसीएमटी के निदेशक विनय खंडेलवाल के यहां भोजन करने जाएंगे। उसके बाद शाम चार बजे वह इन्वर्टिस में आयोजित परिचयात्मक सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वह शहर के प्रमुख चिकित्सक, प्रोफेसर सहित करीब ढाई सौ लोगों से मुखातिब होंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक दिनेश और विहिप के क्षेत्रीय मंत्री ईश्वरी प्रसाद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में लगी फोर्स पर एक नजर
सीओ : 5
इंस्पेक्टर : 8
एसआई : 26   
हेड कांस्टेबल : 51
कांस्टेबल : 54
महिला सिपाही :10
एसओ महिला
पीएसी : दो कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed