{"_id":"61c73412c1ef391dc8610887","slug":"praveen-togadia-statement-on-kashi-vishwanath-temple-vishwanath-corridor-modi-government-and-tablighi-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया बोले: हमें कॉरिडोर नहीं काशी विश्वनाथ मंदिर चाहिए, सरकार ने किया छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया बोले: हमें कॉरिडोर नहीं काशी विश्वनाथ मंदिर चाहिए, सरकार ने किया छलावा
Sat, 25 Dec 2021 08:39 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:39 PM IST
सार
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के नाम पर छलावा किया गया है। हमें कॉरिडोर नहीं विश्वनाथ मंदिर चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कानून बनाकर काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग भी की।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को बरेली में कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के नाम पर छलावा किया गया है। हमें कॉरिडोर नहीं विश्वनाथ मंदिर चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाया गया है। भारत में भी ऐसा होना चाहिए।
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने
तोगड़िया ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरूरी है। दो बच्चों से अधिक होने पर मताधिकार समेत सभी सरकारी सेवाओं का लाभ छीन लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
किसी पार्टी का नहीं बल्कि हिंदुओं का प्रवक्ता हूं
शाहजहांपुर के कलान से प्रवीण तोगड़िया शनिवार दोपहर म्याऊ, अलापुर होते हुए बदायूं पहुंचे। यहां जिला बार के पूर्व महासचिव विवेक शर्मा के आवास पर कुछ देर रुके। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के नहीं बल्कि हिंदुओं के प्रवक्ता हैं। अब तक राजनीतिक दलों के बीच खुद को धर्म निरपेक्ष साबित करने को प्रतिस्पर्धा होती थी, लेकिन अब खुद को हिंदू साबित करने के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है।
विज्ञापन
कई प्रांतों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, सबको जगाने निकला हूं
तोगड़िया ने कहा कि कई प्रांतों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने निकले हैं। राम मंदिर हजारों हिंदुओं के बलिदान का प्रतिफल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून बनाकर काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को काम करना चाहिए। बातों से कुछ नहीं होता।