{"_id":"a64fc251a1f734e02903cb2678e0e656","slug":"prasashan-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई!
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों में साज सज्जा का समान खरीदने में गड़बड़ी के आरोपों के चलते जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मिली है लेकिन जिला मुख्यालय पर कार्रवाई को लेकर लिखित में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने मार्च के महीने में 2600 आंगनबाड़ी केंद्र और 257 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों काी साज सज्जा के लिए करीब 27 लाख रुपये से सामान खरीदा था। इस सामान को खरीदने के लिए शासन से अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि नियम है कि शासन से 10 लाख और उससे अधिक का सामान खरीदने की अनुमति लिया जाना आवश्यक है। इस मामले की शासन स्तर से जांच के आदेश भी हुए थे और अपर निदेशक रश्मि सिंह ने अप्रैल के पहले सप्ताह में बरेली आकर जांच भी की थी। वह दो दिन बरेली में भी रुकी थीं। उन्होंने अभिलेखों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान उन्होंने प्रथमदृष्टया जिला कार्यक्रम अधिकारी को दोषी मानते हुए निदेशक और शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। बताते हैं कि उसी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश किए थे। इसी परिपेक्ष्य में उन्हें निलंबित करने की मंगलवार को चर्चा रही । डीएम गौरव दयाल ने जिला मुख्यालय पर निलंबन आदेश आने की पुष्टि नहीं की है । उनका कहना है कि अधिकारियों ने डीपीओ को शासन स्तर ने निलंबित करने के बारे में फैसला लेने की जानकारी दी है। दूसरी ओर इस बारे में डीपीओ बुद्धि मिश्रा से जानकारी करनी चाही लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन