फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

अब अबकारी विभाग ने तसल्ली दी, हट जाएगी दुकान

Thu, 07 May 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 07 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
चनेहटी में देशी शराब की दुकान के विरोध में  ग्रामीणों और महिलाओं के आंदोलन और उबाल के बाद सहायक आयुक्त आबकारी ने शराब की दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश ठेकेदार को दिए हैं। हालांकि इस आदेश में समय सीमा का कोई उल्लेख नहीं किया है।  दूसरी ओर दुकान हटाने की मांग को लेकर  महिलाओं का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। आक्रोशित महिलाओं का कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दस दिन का वक्त मांगा तो वह अड़ गई। उन्होंने कहा कि जब दुकान हटेगी, तभी अनशन खत्म होगा। रात तक अनशन जारी था। दूसरी ओर कमिश्नरी में महिलाओं के जमावड़े के दौरान पुलिस व्यवस्था और मजिस्ट्रेट के न होने पर कमिश्नर नाराज हो गए। उनकी नाराजगी के चलते एडीएम सिटी ने एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट का जवाब तलब किया है। जिसमें पूछा है कि महिलाओं के आंदोलन के चलते पुलिस बल क्यों नहीं लगाया और ज्ञापन के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन

 बुधवार दोपहर आक्रोशित महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच गई। यहां महिला पुलिस के दस्ते ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। महिलाओं ने डीएम से मिलने की जिद की। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुलिस ने बताया कि डीएम एनआईसी में वीसी कर रहे हैं। कुछ लोग चाहें तो एडीएम प्रशासन अरुण कुमार से मिल सकते हैं। तब सुमन उपाध्याय के साथ कुछ ग्रामीण एडीएम के पास पहुंचे। उन्हें वही पुरानी मांग का ज्ञापन दिया। एडीएम ने कहा कि दस दिन तक शांत रहिये, वह कुछ कराते हैं। लेकिन उनका कहना था कि आश्वासन नहीं दुकान  हटे। एडीएम ने मजबूरी जताई तो यह लोग बाहर आ गए। नारेबाजी करते हुए ग्रामीण फिर पार्क में अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

आर्येंद्र की गैरहाजिरी चर्चा में
पहले दिन से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आर्येंद्र मिश्रा बुधवार को पूरे दिन नजर नहीं आए। उनसे मोबाइल पर हुई बात भी आंदोलनकारियों की बातों से मेल नहीं खा रही थीं। हालांकि उन्होंने बताया कि किसी पारिवारिक कारणवश नहीं आ सके। कहा कि शराब ठेकेदार से दुकान शिफ्ट करने पर बात हुई। सकारात्मक संकेत मिले हैं, एक दो दिन में दुकान हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने लिया मोर्चा, अनशन शिफ्ट करने से इंकार
बुधवार को आंदोलन की सारी गतिविधियों का नेतृत्व सुमन उपाध्याय ने किया। एडीएम से भी उनकी तीखी तकरार हुई। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी उनके कुछ साथियों को भ्रमित कर रहे हैं पर आंदोलन अपने अंजाम से पहले नहीं थमेगा। बताया कि आबकारी अधिकारी गांव में अनशन करने को कह रहे हैं। उन्होंने जाकर देखा तो वहां का माहौल ठीक नहीं लगा। इसलिए जगह नहीं बदली जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को पूरे घटनाक्रम की स्थिति फैक्स कर दी।
 
एक और महिला की हालत बिगड़ी
बुधवार को द्रोपदी देवी नाम की वृद्धा की हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर और उल्टियां आने लगीं तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने इसकी वजह डिहाईड्रेशन बताया। मंगलवार को भर्ती हुईं लज्जावती और तारावती की हालत में सुधार था।


कई परिवार तबाह किए शराब ने
चनेहटी की शराब दुकान ने कई परिवार तबाह किए हैं। वृद्धा द्रोपदी ने बताया कि उनका एक बेटा और जेठ के दो बेटे जरूरत से ज्यादा शराब पीकर मर चुके हैं। जेठ के तीसरे बेटे की शराब पिलाकर कई साल पहले हत्या कर दी गई। अब उनके पास खोने को कुछ नहीं बचा पर वे दूसरे परिवार बचाना चाहती हैं। गांव की दूसरी महिला कुंदन देवी ने बताया कि इकलौता बेटा शराब में इस कदर डूबा है कि पत्नी, सात बच्चे और घर की जिम्मेदारी भूल गया है। परचून की दुकान बहू और बच्चे चलाते हैं तो उनसे दिन भर शराब को रुपये मांगता है। रुपये न मिलने पर दुकान में तोड़फोड़ करता है, दो बार आग भी लगा चुका है। वे सोचकर बैठी हैं कि या तो यह दुकान रहेगी या वे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed